News Times 7
मनोरंजन

Bappi Lahiri Death: दिग्गज संगीतकार बप्पी लहरी का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। Bappi Lahiri Passed Away : बॉलीवुड के फेमस सिंगर व म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी अब दुनिया में नहीं रहे। सिंगर ने 69 साल की उम्र में मुंबइ्र के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में शो की लहर है। बॉलीवुड को शानदार म्यूजिक देने वाले बप्पी के के निधन ने उनके फैंस और स्टार्स के बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है। वहीं इस खबर के सामने अपने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है

आपको बता दें कि बप्पी लहरी अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। बप्पी के परिवार में उनकी पत्नी चित्रानी लहरी बेटा बप्पा लहरी, बेटी रीमा लहरी, एक पोते स्वास्तिक बंसल और बहू तनीषा वर्मा हैं। बप्पी लहरी का बेटा बप्पा लहरी भी पिता की तरह ही म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हैं। वह एक इंडियन फिल्म म्यूजिक डायरेक्टर हैं जोकि मुख्य तौर से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं।

बप्‍पी लहिरी ने महज 19 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। मुंबई आने के बाद उन्हें पहला ब्रेक बंगाली फिल्म ‘दादू’ 1972 में मिल गया था। इसके बाद उन्होंने 1973 में फिल्म ‘शिकारी’ के लिए म्यूजिक कंपोज किया था। यही नहीं 1980 और 90 के दशक में उन्होंने कई जबरदस्त साउंड ट्रैक्स बनाए, इसमें ‘वारदात’, ‘डिस्को डांसर’, ‘नमक हलाल’, ‘डांस डांस’, ‘कमांडो’, ‘गैंग लीडर’, ‘शराबी’ जैसी फिल्में शामिल रहीं। वहीं साल 2020 में फिल्म ‘बागी 3’ में उनका आखिरी बॉलीवुड गाना ‘बंकस’ था।

Related posts

श्वेता तिवारी के सरकते पल्लू ने यूजर्स की अटकाई सांसे, देखे फोटो

News Times 7

आमिर खान की बेटी इरा ब्रेकअप के बाद फिरसे हुआ प्यार, 6 महीने से एक्टर के फिटनेस कोच को कर रहीं डेट

Admin

पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए रणबीर कपूर ने लिया ये प्रण

Admin

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़