News Times 7
कोरोना

कपड़ों पर कोटिंग कर कोरोना को बेअसर करने का किया गया दावा, नई स्टडी में हुआ खुलासा

कोरोना वायरस के अलग-अलग वेरिएंट सामने आए हैं जिन पर ध्यान देते हुए वैज्ञानिकों द्वारा कई तरह के शोध भी किए जा रहे हैं। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों ने एक ऐसी कोटिंग तैयार कर ली है, जिसे अगर किसी कपड़े पर लगाया जाए तो कोरोना को 90 फीसदी तक बेअसर किया जा सकता है।

आपको बता दें कि इस कोटिंग में ऐसे मालीक्यूल मौजूद हैं जिस पर जब लाइट पड़ेगी तो ऑक्सीजन के स्टर्लाइजिंग स्वरूप रिलीज़ होंगे। दावा किया जा रहा है कि भविष्य में इस कोटिंग को एंटीवायरल स्प्रे के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह कोटिंग इंसानों के लिए सुरक्षित है क्योंकि इसमें एंटीमाइक्रोबायल खूबियां भी दी गई हैं जोकि इंसानों पर इसका कोई गलत असर नहीं पड़ने देती हैं। इसके अलावा ये माइक्रोब्स कपड़े से चिपकते भी नहीं हैं।

शोधकर्ताओं का कहना है कि सूती, पालीएस्टर, डेनिम और सिल्क जैसे कपड़ों पर इस कोटिंग का इस्तेमाल हो सकता है। ऐसे में कोरोना के खतरे को भी काफी कम किया जा सकता है।

Related posts

तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र स्वास्थ्य व्यवस्था से मरहूम ,एक गांव मे 30दिनो मे 17की मौत

News Times 7

देश में लगातार तीन दिन से कोरोना का केस 40 हजार के पार ,बीते 24 घंटे में मिले 42 हजार नए संक्रमित

News Times 7

राजधानी दिल्ली में बढ़ रहा है तेजी से कोरोना का ,24 घंटे में सामने आए 1,042 नए मामले, 2 की मौत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़