News Times 7
कोरोना

जज के कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट मामले का फैसला टला

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद महानगर में 2008 में हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों पर फैसला फिलहाल टल गया है। जज के कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण अब फैसले के 8 फरवरी को आने की संभावना है। अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को एक के बाद एक डेढ़ दर्जन से अधिक धमाकों में करीब 56 लोगों की मौत हो गई थी तथा 200 से अधिक लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इसके अलावा सूरत में भी बड़ी संख्या में जीवित बम बरामद किए गए थे।

पुलिस ने इन मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर करीब 77 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। स्पेशल अदालत के जज ए आर पटेल 1 फरवरी को इसका फैसला सुनाने वाले थे लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते बम धमाका मामलों में फैसला नहीं आ सका है। न्यायाधीश पटेल अब संभवत 8 फरवरी को बम धमाका केस में अपना फैसला सुनाएंगे। 

Related posts

कोरोना – :24 घंटे में रिकॉर्ड 84 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले और 1083 मौतें हुईं,

News Times 7

तेजी से पैर पसार रहा है कोरोना का तीसरा लहर मात्र एक दिन में मिले 38 हजार नए केस

News Times 7

दिल्ली में जारी है कोरोना का कहर 24 घंटे में 98 की मौत, कुल आंकड़ा 510630

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़