News Times 7
खेल

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, पोलार्ड होंगे कप्तान, इस धाकड़ गेंदबाज की वापसी

नई दिल्ली। क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) चयन पैनल ने भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच, मध्यक्रम के बल्लेबाज नकरमाह बोनर और सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग को टीम में वापसी हुई है। रोच ने अब तक 92 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 124 विकेट लिए हैं। बोनर ने एक साल पहले बांग्लादेश में अपना वनडे डेब्यू किया था और अब तक तीन मैच खेल चुके हैं, जबकि किंग ने अब तक इस प्रारूप में चार मैच खेले हैं।

वेस्टइंडीज छह से 20 फरवरी तक उपमहाद्वीप का दौरा करेगा, जहां वे तीन वनडे और तीन टी20 मैच की सीरीज खेलेंगे। वनडे मैच 6, 9 और 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं टी-20 कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 16, 18 और 20 फरवरी को खेले जाएंगे, जिसमें शुक्रवार को टीम की घोषणा होने की उम्मीद है।

वनडे सीरीज आइसीसी ओडीआइ सुपर लीग का हिस्सा होगी और वेस्टइंडीज के पास आइसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में आटोमेटिक क्वालिफिकेशन हासिल करने के शीर्ष सात टीमों में शामिल होने के लिए अंक हासिल करने का अवसर होगा। बता दें कि वर्ल्ड कप भारत में होना है और वह मेजबान टीम को क्वालिफिकेशन की जरूरत नहीं है।

Advertisement

प्रमुख चयनकर्ता, डेसमंड हेन्स ने कहा, ‘केमार रोच हमारे प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक हैं और हमारा मानना है कि हमें शुरुआत में विकेट लेने के लिए गेंदबाजों की जरूरत है और केमार, पांच की इकानमी रेट के साथ निश्चित रूप से अच्छा विकल्प हैं।  पिछले कुछ सालों में नकरमाह बोनर ने शानदार प्रदर्शन किया है और हमारा मानना है कि उन्हें 50 ओवर के प्रारूप में खेलने का मौका दिया जाना चाहिए।’

वेस्टइंडीज की वनडे टीम

कीरोन पोलार्ड (कप्तान), केमार रोच, नकरमाह बोनर, ब्रैंडन किंग, फैबियन एलेन, डैरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, हेडन वाल्श जूनियर

Advertisement
Advertisement

Related posts

सचिन तेंदुलकर तक आई पहलवानों के धरने की आंच, जानिए कैसे?

News Times 7

Pak vs Aus: स्टीव स्मिथ का अर्धशतक, चौथे दिन आस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर बनाए 449 रन

News Times 7

मैच हारा पर दिल जीत लिया नीली जर्सी में बाउंड्री के बाहर खड़े युवक ने ऑस्ट्रेलिया जर्सी पहली गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़