News Times 7
राशिफल

व्यवसाय में प्रगति करेंगे कन्या व तुला राशि के जातक, जानें कैसा रहेगा आपका राशिफल

 आज  सूर्योदय के समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र व 04:52pm तक चन्द्रमा कर्क में फिर चन्द्रमा सूर्य की राशि सिंह में है। शनि प्रधान कुंभ राशि मे इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में अब मार्गी है। सूर्य मकर व शुक्र धनु में चल रहे हैं। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज चन्द्रमा उत्तराफाल्गुनी में शुभ है। आज सिंह व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कर्क व तुला के जातक सफल रहेंगे। वृष व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 22 जनवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज सूर्य कादशम, 04:52 pm के बाद चन्द्रमा का पंचम व शनि का दशम गोचर विकास के लिये अनुकूल है। आज परिवार में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
सूर्य मकर व चन्द्रमा चतुर्थ है। मंगल स्वास्थ्य सुख को लाभ देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल-
सूर्य का मकर व चन्द्रमा का प्रथम गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। लाल रंग शुभ है। माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

4. कर्क राशिफल- 
सूर्य का मकर व चन्द्रमा का कर्क गोचर पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। नारंगी रंग शुभ है। आज रियल स्टेट के लोग लाभ में रह सकते हैं। आर्थिक प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 
राशि स्वामी सूर्य के मकर व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
छात्र अपने कॅरियर में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का द्वादश व शुक्र का चतुर्थ व शनि का पंचम गोचर संतान को लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बैंगनी रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल- 
इस राशि से चतुर्थ स्थित सूर्य जांब में नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएगा। बैंकिंग व आईटी में प्रोमोशन संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
कर्क व मीन राशि के मित्रों से लाभ है। किसी सरकारी कार्य  में किसी बात को लेकर लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आसमानी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
सूर्य  इस समय इसी राशि से द्वितीय है। आज चन्द्रमा का नवम तथा शनि का द्वितीय गोचर अति अनुकूल है। राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
चन्द्रमा के पंचम, सूर्य  व शनि के इसी राशि में गोचर शुभ परिणाम देंगे। द्वादश शुक्र बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन की स्थिति देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल-  
चन्द्रमा का छठां गोचर व  शनि का मकर राशि में होना संतुलित फल देगा। बुध मीडिया व टीचिंग जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-  
द्वादश गुरु व पंचम चन्द्रमा शिक्षा में लाभ दे सकता है। शनि व चन्द्रमा जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। लाल रंग शुभ है। श्री कनकधारास्तोत्रका पाठ करें। कम्बल का दान करें।

Related posts

Horoscope Today 11 March 2022 : कर्क, धनु और मीन राशि वालों को हो सकती हानि, जानें 12 राशियों का राशिफल

News Times 7

कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 फ़रवरी 2022)

News Times 7

यूपी चुनाव 2022: बिहार में साथ तो यूपी में ‘हम आपके हैं कौन’, इलू-इलू के लिए NDA में वैलेंटाइन तलाश रहा विपक्ष

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़