News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

पंजाब में आप ने जारी की 15 प्रत्याशियों की सूची कुल 88 उमीद्द्वारों का अब तक हो चूका है ऐलान

पंजाब विधानसभा के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने ताबड़तोड़ प्रत्याशियों की सूचि जारी करना शुरू कर दिया है ,आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 15 उम्मीदवारों को जगह मिली है। आप ने श्री चमकौर साहिब विधानसभा सीट से डॉ. चरणजीत सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इसी सीट से विधायक हैं। अगर वह फिर इसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो मुकाबला दिलचस्प होगा। आप ने मंजू राणा को कपूरथला से प्रत्याशी घोषित किया है। फिरोजपुर शहर से रनवीर सिंह भुल्लर आप के उम्मीदवार बने हैं। बठिंडा शहर से आप ने जगरूप सिंह गिल को टिकट दी है।  आम आदमी पार्टी अब तक 88 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।Image

इससे पहले आप ने 26 दिसंबर को 15 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की थी। इस सूची में आप ने भुलत्थ से रंजीत सिंह राणा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पिछले चुनाव में सुखबीर सिंह खैरा आप की टिकट पर यहां से चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी, हालांकि बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। पार्टी ने कुलजीत सिंह रंधावा को डेराबस्सी से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।  13 अन्य विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। पार्टी ने तीसरी सूची में 18 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।AAP Punjab Candidate List 2022: Punjabi singer, former IPS officer in AAP's  second list for Punjab polls | Chandigarh News - Times of India

चौथी सूची में इन नेताओं को मिली जगह
पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान और पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची के अनुसार रणजीत सिंह राणा (भुलत्थ), इंदरजीत कौर मान (नकोदर), गुरध्यान सिंह मुल्तानी (मुकेरियां), करमवीर सिंह घुम्मन (दसूहा), जसवीर सिंह राजा गिल (उड़मुड़), दिनेश चड्ढा (रोपड़), लखबीर सिंह राई (श्री फतेहगढ़ साहिब), तरुणप्रीत सिंह सौंध (खन्ना), हाकम सिंह ठेकेदार (रायकोट), देविंदर सिंह लड्डी धोस (धर्मकोट), आशू बांगर (फिरोजपुर रूरल), अमनदीप सिंह ‘गोल्डी’ मुसाफिर (बालुआना), डॉ. विजय सिंगला (मानसा), नरिंदर कौर भारज (संगरूर), कुलजीत सिंह रंधावा (डेराबस्सी) के नामों का एलान किया गया है।Aam Aadmi Party Announces First List Of Candidates For 2022 Punjab ElectionsImage

Advertisement

तीसरी सूची में घोषित प्रत्याशी
तीसरी सूची में कुल 18 सीटों के लिए आप प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। इनमें सज्जन सिंह चीमा (सुलतानपुर लोधी), प्रिंसिपल प्रेम कुमार (फिल्लौर), पंडित ब्रह्म शंकर जिंपा (होशियारपुर), कुलदीप सिंह धालीवाल (अजनाला), एडीसी जसविंदर सिंह (अटारी), दलबीर सिंह टौंग (बाबा बकाला), हरजोत सिंह बैंस (श्री आनंदपुर साहिब), जगदीप ‘गोल्डी’ कंबोज (जलालाबाद), स्वर्ण सिंह धुन (खेमकरण), अशोक ‘पप्पी’ पाराशर (लुधियाना सेंट्रल), गुरप्रीत सिंह बनावली (सरदूलगढ़) और कुलवंत सिंह बाजीगर (शुतराना) का नाम प्रमुख है। इससे पहले दूसरी सूची में आम आदमी पार्टी ने 30 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। सबसे पहले 10 मौजूदा विधायकों को टिकट देने की घोषणा की गई थी। दूसरी सूची में पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप का नाम भी शामिल था।Punjab elections: AAP releases first list of 10 candidates - Hindustan Times

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com
Advertisement

Related posts

सड़क निर्माण में बिहार ने नया कीर्तिमान स्थापित ,98 घंटे में बनाई गई 38 Km रोड

News Times 7

बड़े सियासी संकेत नीतीश से मिले उपेंद्र कुशवाहा, साथ काम करने की कवायद हो सकती है तेज

News Times 7

320 KM की रफ्तार से दौड़ सकेगी ट्रेने क्योंकि दिल्ली से वाराणसी तक बनेगा एलिवेटेड ट्रैक

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़