News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस पर बघेल सरकार ने किया बड़ा ऐलान ,प्रदेश को मिला 4 नए जिलों की सौगात

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश में 4 नए जिले और 18 नई तहसीलें बनाने का ऐलान किया.है ,15 अगस्त के मौके पर ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कई नई सौगातें दीं. रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह के दौरान सीएम बघेल ने यह घोषणा की. उन्होंने इस मौके पर प्रदेश की महिलाओं के लिए भी कई घोषणाएं की.

स्वतंत्रता दिवस : माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वतंत्रता दिवस संदेश -  Aaj Ki Jandhara

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश में 4 नए जिलों के निर्माण का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि आज से मोहलामानपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, सारंगढ़ और सक्ती को प्रदेश का नया जिला बनाया गया है. इसके साथ ही वर्तमान 28 जिलों के साथ अब प्रदेश में कुल 32 जिले होंगे. इसके अलावा 18 नई तहसीलों के निर्माण की भी घोषणा की गई. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रदेश की जनता में खुशी है. साथ ही वर्षों पुरानी मांग पूरा होने की भी खुशी है. लोगों ने कहा कि इस घोषणा से स्वतंत्रता दिवस का जश्न और भी बढ़ गया हैस्वतंत्रता दिवस पर बड़ा ऐलान छत्तीसगढ़ में बनेंगे चार नए जिले और 18 तहसील,  उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए आयु सीमा होगी समाप्त | छत्तीसगढ़ में ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अगस्त के मौके प्रदेश की महिलाओं को भी बड़ी सौगात दी है. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण को लेकर राज्य में अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं. अब महिलाओं के लिए प्रदेश के सभी जिलों व निगम क्षेत्रों में एक एक उद्यान बनाया जाएगा. प्रदेश के वर्तमान 28 जिले और निकाय क्षेत्रों में अब महिलाओं के लिए विशेष तौर पर उद्यान बनाया जाएगा. उद्यान का नाम मिनिमाता उद्यान रखा जाएगा.

Chhattisgarh Independence Day 2020 LIVE: National Flag hoisting in  Chhattisgarh on Independence Day

इसके अलावा उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज और यूनिवर्सिटी में उम्र की सीमा को भी खत्म कर देने का भी ऐलान किया. इसके तहत अब छत्तीसगढ़ में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए आप किसी भी उम्र में कॉलेज और यूनिवर्सिटी में दाखिला ले सकेंगे. पहले इसको लेकर उम्र की तय सीमाएं थीं. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को रियायती दर पर दवा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना भी शुरू की. इस योजना के तहत लोगों को बेहद ही कम दामों में दवा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए अलग से मेडिकल स्टोर खोले जाएंगे75वें स्वतंत्रता दिवस पर देश के इस राज्य को मिले 4 नए जिले, मुख्यमंत्री ने  जनता को दी बधाई – Samar Saleel

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

सत्तारूढ़ दल के मंत्रियों व विधायकों से कहा कि वे खुद को मालिक समझने की भूल न करें, लोकतंत्र में जनता मालिक है और हम उनके सेवक-नीतीश कुमार

News Times 7

बीजेपी के इस खेल के पीछे ऐसा चक्रव्‍यूह जो सीधे-सीधे द‍िल्‍ली में 33 सीटों पर केजरीवाल का बिगाड़ सकता है खेल

News Times 7

एकतरफा प्यार में पागल एक मुस्लिम शख्स और उसके साथियों ने एक 16 साल की लड़की पर की फायरिंग

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़