News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

भारतीय मूल की नीरा टंडन को व्हाइट हाउस का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त

भारतीय मूल की नीरा टंडन को व्हाइट हाउस का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस (सीएपी) के संस्थापक जॉन पोडेस्टा ने एक बयान में कहा कि नीरा बुद्धिमत्ता, कड़ी मेहनत और राजनीतिक दृष्टि बाइडन प्रशासन के लिए अहम साबित होगी। हालांकि हमें सीएपी में उनकी विशेषज्ञता और लीडरशिप की कमी खलेगी जिसका 2003 में गठन किया गया था।बाइडन की टीम में एक और भारतीय-अमेरिकी, जानें किन 3 ताकतवर पदों पर  हिन्दुस्तानी मूल के लोगों की हुई है नियुक्ति

मार्च में व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति जो बाइडन के बजट कार्यालय में नीरा टंडन को निदेशक बनाने का नामांकन प्रस्ताव वापस ले लिया था। दोनों पार्टियों में नीरा के नाम पर उठा विरोध खत्म नहीं किया जा सका था। नीरा ने भी नाम वापसी की घोषणा कर दी थी, क्योंकि वे डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकनों के बीच अपने नामांकन की पुष्टि  के लिए पर्याप्त वोट जुटाने में नाकाम रहीं। भारतीय मूल की नीरा टंडन को व्हाइट हाउस में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जो बाइडन  की वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त | Indian-origin Neera Tandon gets big  responsibility in White House ...

नीरा के नाम पर पुष्टि का अनुरोध बाइडन की डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने भी खारिज कर दिया था। तब बाइडन ने कहा था- ‘सुश्री टंडन ने कहा है कि प्रबंधन कार्यालय और बजट निदेशक के लिए उनका नामांकन वापस ले लिया जाए और मैंने उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।’भारतीय मूल की नीरा टंडन को लेकर अमेरिका में चढ़ा सियासी पारा, बाइडन द्वारा  की नियुक्ति को मिली चुनौती

बता दें कि टंडन के नामांकन की पुष्टि का रास्ता पहले ही कठिन था और उन्हें पूर्व में कई सांसदों के खिलाफ किए गए ट्वीट के कारण विरोध का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि उन्होंने ऐसे 1,000 से ज्यादा ट्वीट डिलीट कर सीनेटरों से माफी भी मांग ली थी लेकिन उनका विरोध कम नहीं हुआ था।भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन बाइडन की वरिष्ठ सलाहकार के रूप में करेंगी काम -  indian origin neera tandon appointed as senior white house advisor

तब बाइडन ने कहा था कि मैं उनके अनुभव, कौशल और विचारों का बहुत सम्मान करता हूं और चाहता हूं कि मेरे प्रशासन में उनकी कोई भूमिका हो। और आखिरकार बाइडन ने उन्हें इतना महत्वपूर्ण पद देते हुए नई जिम्मेदारी सौंप दी।

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

 

Related posts

बिहार के बेतिया में दिखा हाईटेक भिखारी, गले में चेन और हाथ में 25000 की टैब लेकर चलता है यह डिजिटल भिखारी, 50 रुपए से कम लेना मंजूर नहीं, देखें तस्वीरें

News Times 7

महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन में दरारों की खबरों के बीच भारतीय जनता पार्टी एक्टिव जानिये किसकी हुई एंट्री ?

News Times 7

Pm बोले-डीजिटल इंडिया जीवन जीने का नया तरिका बना

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़