News Times 7
कोरोनाब्रे़किंग न्यूज़

UP में संडे लॉकडाउन ,मास्क नहीं पहनने पर 1000 रुपए जुर्माना

यूपी में 1 अप्रैल को 2589 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से हर दिन नए मरीजों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। इसी तरह 1 अप्रैल को 11,918 एक्टिव केस थे। 16 अप्रैल को ये 13 गुना से ज्यादा बढ़कर डेढ़ लाख हो गए हैं।Sunday Lockdown in UP not wearing mask first with a fine of 1000 rupees and  then 10000 rupees

उत्तर प्रदेश में कोरोना से बिगड़े हालात काबू से बाहर हो गए हैं। यहां शुक्रवार को 27,426 नए केस सामने आए। यह लगातार तीसरा दिन है, जब यहां 20 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। इससे ज्यादा मरीज सिर्फ महाराष्ट्र में सामने आ रहे हैं। प्रदेश में 103 मरीजों की जान भी चली गई।Sunday lockdown in UP, Rs 10,000 fine for not wearing mask • ENGLISH Ground  Report

इसी के साथ महामारी से मरने वालों की संख्या 9,583 हो गई है। इसे देखते हुए प्रदेश में संडे लॉकडाउन लगा दिया गया है। योगी सरकार ने मास्क नहीं लगाने वालों पर भी सख्ती बढ़ाई गई है। मास्क नहीं पहनने पर पहली बार में 1,000 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा, जबकि दूसरी बार नियम तोड़ा तो 10 हजार रुपए देने होंगे।Lockdown in Uttar pradesh : यूपी में इस दिन लगेगा लॉकडाउन, बिना मास्क के  पकड़े जाने पर 'मुंह दिखाई' हुई 10,000 हजार रुपये

Advertisement

उधर, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि वे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उनके संपर्क में आए सभी लोग अपना टेस्ट करा लें।

यूपी में रविवार को हर जिले में सैनिटाइजेशन
हालात को देखते हुए मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश में भी संडे लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, रविवार को पूरा प्रदेश बंद रहेगा। इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाएं ही जारी रहेंगी। लॉकडाउन के दौरान हर जिले में बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन का काम होगा।Up Government Close Sunday Mini Lockdown - यूपी में रविवार का लॉकडाउन भी  खत्म, नहीं होगी साप्ताहिक बंदी | Patrika News

इस महीने एक्टिव केस 13 गुना से ज्यादा बढ़े
एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (हेल्थ) अमित मोहन ने बताया कि प्रदेश में अब तक 7.93 लाख केस हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 6,429 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अभी राज्य में 1.5 लाख सक्रिय मामले हैं। इनमें 77,146 होम आइसोलेशन में, 2,435 निजी अस्पतालों में और बाकी सरकारी अस्पतालों में एडमिट हैं। अब तक 6.33 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं।

Advertisement
निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Advertisement

Related posts

5 दिन पहले 6.50 करोड़ रुपये की सिगरेट से भरे ट्रक लूटने वाला हुआ गिरफ्तार

News Times 7

बिहार के बक्सर जिले में बड़े सेक्स रैकेट का भड़ाफोड़, 20 ज्यादा से युवक,युवतीआपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

News Times 7

चिराग पासवान और पशुपति पारस दोनों कर सकते हैं कई जिलाध्यक्षों की छुट्टी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़