News Times 7
राशिफल

आइए जानते हैं शुक्रवार का राशिफल किसकी खुलेगी किस्मत कौन होगा आज लाभप्रद

राशिफल हर रोज के दैनिक क्रियाओं और चंद्रग्रहण गणना पर आधारित होता है पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण का अनूठा संगम राशिफल के 12 राशियों के भविष्यफल को बताता है राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे!Image result for मेष राशि

मेष 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। मित्रों के साथ आज किसी लंबी यात्रा पर भी जाने की सोच सकते हैं, लेकिन आज अपने क्रोध व अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी बड़े अधिकारी से मनमुटाव आप को नुकसान पहुंचा सकता है। वैवाहिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। नवीन कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवारिक बिजनेस में भाई की सलाह से उन्नति होगी और अपने पारिवारिक कार्यों की पूर्ति होगी। आप अपने प्रेम जीवन में नए अध्याय से जुड़ेंगे और सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर आपको मान-सम्मान मिलेगा।Image result for वृष  राशि

वृष 
आज कार्य क्षेत्र में आप नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जिससे आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है, जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, उनको आज कार्य के चलते अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। आज अपनी लव लाइफ के लिए आप व्यस्तता के बीच भी समय निकाल लेंगे, जिससे जीवन साथी का मन प्रसन्न हो उठेगा। अपने भाई बहनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आज शाम का समय सामाजिक संबंधों के लिए लाभदायक रहेगा, जो लोग से अखबार से जुड़े हैं, उन्हें आज अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ेगी।Image result for  मिथुन राशि

Advertisement

मिथुन
आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आज सुबह से ही छुटपुट लाभ की संभावना बनती दिख रही है। अपने माता जी व पिताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और डॉक्टरों की सलाह अवश्य मानें। यदि आज कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो आपको कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता प्राप्त होती दिख रही है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए बड़े लोगों की मुलाकात लाभदायक रहेगी। राजनीति से जुड़े कार्य मे वृद्धि होगी। सायं काल का समय मित्रों और परिजनों के साथ व्यतीत होगा। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े मुद्दे भी आज हल होते दिख रहे हैं।Image result for  कर्क राशि

कर्क

दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चे भरा रहेगा, लेकिन यदि आप खर्चों पर नियंत्रण रख पाए, तो दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अपने विरोधियों की आलोचना पर ध्यान ना दे कर अपना काम करते रहेंगे, तो आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। रोजगार से जुडे जातकों के अधिकारों में आज वृद्धि होगी। आज आप अपने सामाजिक क्षेत्र में भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में किसी अवरोध का सामना करना पड़ सकता है।Image result for सिंह  राशि

Advertisement

सिंह
आपको अपने पिताजी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपकी धनसंपदा में भी बढ़ोतरी होगी। भाई की मदद से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और आपको आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में आज शत्रुजनित  षड्यंत्र व लोकपवाद से बचने का प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में खर्च करने से आज आपके यश में वृद्धि होगी और आपका मान-सम्मान भी बढेगा जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नई उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिसका आपको आगे चलकर भरपूर लाभ मिलेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति से धन का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है।Image result for  कन्या राशि

कन्या
आज छात्र अपने भविष्य को मजबूत बनाने के लिए सही कौशल का चुनाव करेंगे, जो उनके भविष्य के लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और जीवनसाथी का सहयोग भी आपको आगे मेहनत के लिए प्रोत्साहन का काम करेगा, जिससे आपके मन में प्रेम की भावना और बढ़ जाएगी। शाम के समय स्थिति में सुधार आने से अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं। घर गृहस्ती की समस्या भी धीरे-धीरे सुलझती दिख रही है। आज आपको कर्म-उद्योग मे तत्परता से लाभ होगा। विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें अन्यथा मामला बढ़ता जाएगा।Image result for  तुला राशि

तुला
आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके पद व अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके प्रेम जीवन में आज आपको कोई उपहार मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं का उचित समाधान ना मिलने से मन में अशांति रहेगी। आज अपने परिजनों के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्रसंग प्रबल होगा। पिता तुल्य व्यक्तियों का सहयोग आज आपको लाभ देगा। नई परियोजनाएं शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पारिवारिक सदस्य आपकी बातों से प्रभावित होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले आज आपके पक्ष में आने की भरपूर संभावना है। धार्मिक कार्यों में भी आज आपकी रूचि बढ़ेगी और दान पुण्य  के कार्य में भी भाग लेंगे।Image result for  वृश्चिकराशि

Advertisement

वृश्चिक
आज आपके प्रेम जीवन में एक नई ऊर्जा उत्पन्न होगी, जिससे आप का मन प्रसन्न होगा। परिवार के सभी सदस्य आज किसी मांगलिक कार्यक्रम की विशेष तैयारियों में लग सकते हैं, जिसमें खर्चा भी अधिक होगा। किसी महिला मित्र के कारण आज आप अपने व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज अधिकारी से सांठगांठ रहेगी, जिसका फायदा आपको अवश्य मिलेगा। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज बनेगी। सायंकाल का समय संतान पक्ष से अचानक से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को आज एकाग्रता बनाए रखना होगा, तभी सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है।Image result for धनु राशि

धनु
भविष्य को मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयास आज आपके जीवन में शुभता का संचार करेंगे। नए संपर्कों से आपके भाग्य का सितारा बुलंद होगा, लेकिन रोजमर्रा के कार्यों में कोताही कतई ना बरतें। सरकारी कार्यों में भी आज गति आएगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत आज रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आपका मन प्रसन्न होगा और आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्मिक की ओर बढ़ेगा। समाज सेवा से जुड़े छात्रों के प्रतिष्ठान में आज वृद्धि होगी और आपके क्षेत्र का विस्तार होगा।Image result for मकर राशि

मकर 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। दांपत्य जीवन में भी आज सौम्यता बनी रहेगी और आपके पराक्रम में वृद्धि होने से शत्रुओं का मनोबल टूटता दिखेगा। अतिथियों के अचानक आगमन से मन प्रसन्न रहेगा लेकिन निराशाजनक विचारों से आज आपको बचना होगा। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर आज चर्चा करेंगे, जिसमें संतान के भविष्य की भी चिंता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का आज विशेष ध्यान रखें और स्वास्थ्य नियमों का पालन अवश्य करें। कार्य क्षेत्र में आज किसी वरिष्ठ अधिकारी से अनबन ना हो, इसका विशेष ध्यान रखें और अपने कार्य पर ही ध्यान दें, अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है।Image result for कुंभ राशि

Advertisement

कुंभ
आज आपके भाई बहनों के सामने असमंजस की स्थिति बनेगी और चर्चाओं से मतभेद दूर होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई समस्या जन्म लेगी। भूमि व वाहन खरीदने के आज योग बन रहे हैं। सरकारी जातकों को आज ट्रांसफर का संयोग बन सकता है। सांसारिक सुख भोगेंगे। घर गृहस्ती के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। बैक्टीरिया जनित रोगों से सावधान रहना होगा। पुराने व्यवसायिक संबंधों से आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में आज नई ताजगी का एहसास होगा। पारिवारिक रिश्तों का आज अपने बिजनेस में भरपूर साथ मिलेगा।Image result for मीन

मीन 
आज का दिन आपका संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। छात्रों की कंपटीशन में जीत हो सकती है और भूमि व भवन से संबंधित मामलों में आज आपको कुछ राहत मिलती दिख रही है। कार्य क्षेत्र में किसी खास उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, जिस का विशेष ध्यान रखें। प्रेम जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी और दूसरों को  समझने की भी कोशिश करेंगे। आप के जो कार्य अधूरे पड़े हैं, उनको पूरा करने के लिए आज समय अनुकूल है, भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आज पूरा ध्यान रखेंगे।

 

Advertisement

 

Advertisement

Related posts

कैसा रहेगा आपका आज का दिन- 05 फ़रवरी 2022

News Times 7

कर्क, कन्या और धनु राशि वालों को हो सकती है धन की हानि, जानें 12 राशियों का राशिफल

News Times 7

गणेश जी की इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानें अपनी राशि का राशिफल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़