News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

दिल्ली हिंसा मे दिल्ली सरकार और गृहमंञालय द्वारा उमर खालिद पर मुकदमा चलाने की मंजूरी

14सितंबर को दिल्ली हिंसा से जुडे उमर खालिद को दिल्ली सरकार और गृहमंञालय द्वारा यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया था  जिसे मुकदमा चलाने की मंजूरी मिल चूकी है ! उमर खालिद को दिल्ली पुलिस ने हिंसा के मामले में यूएपीए के तहत  गिरफ्तार किया था. कानून के अनुसार, यूएपीए के तहत किसी व्यक्ति पर मुकदमा चलाने से गृह मंत्रालय से मंजूरी लेना आवश्यक है.

दिल्ली पुलिस को करीब एक हफ्ता पहले परमिशन मिली थी. बहुत जल्द दिल्ली हिंसा के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम के खिलाफ यूएपीए के तहत दिल्ली पुलिस चार्जशीट कोर्ट मे दाखिल करने जा रही है. इसके अलावा क्राइम ब्रांच भी उमर खालिद के खिलाफ चार्जशीट जल्द दाखिल करेगी.

14 सितंबर को हुई थी गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस की तरफ से उमर खालिद को 14 सितंबर को दिल्ली हिंसा से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था. कड़कड़डूमा कोर्ट ने उमर खालिद की न्यायिक हिरासत 20 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी है. दिल्ली पुलिस की तरफ से उनकी न्यायिक हिरासत 30 दिन और बढ़ाने की अर्जी लगाई गई थी.

उमर खालिद के वकील ने दिल्ली पुलिस की अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि पुलिस की जांच में इसने सभी तरह से सहयोग किया है. ऐसे में यह आरोप लगाकर कि उमर खालिद जांच में सहयोग नहीं कर रहा है. उसकी न्यायिक हिरासत को बढ़ाने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा लगाई गई अर्जी गलत है.

दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट को बताया था कि फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और ऐसे में जांच की इस स्टेज पर उमर खालिद को जमानत नहीं दी जानी चाहिए. इसके बाद कोर्ट ने उमर खालिद की न्यायिक हिरासत को 20 नवंबर तक बढ़ा दिया था. अभी उमर खालिद न्यायिक हिरासत में ही

Related posts

संजय राउत पर BJP नेता की पत्नी ने दर्ज कराया 100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा ,जानिये क्यों

News Times 7

प्रेग्नेंसी के दौरान विटामिन डी की कमी को नजरअंदाज करना पड़ सकता महंगा

News Times 7

नितीश सरकार में सरकारी स्कूलों में महंगी हुई पढ़ाई, फीस में 300% तक की हुई बढ़ोतरी, आप नेता नेकहा खिचड़ी मॉडल से तंग है बिहार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़