News Times 7
दुर्घटनाबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

कोलकाता के गणेश चंद्र एवेन्यू में लगी आग 12 साल के बच्चे सहित दो लोगों की मौत 

कोलकाता के गणेश चंद्र एवेन्यू में शुक्रवार रात पांच मंजिला एक आवासीय इमारत में लगी आग की चपेट में आने से 12 वर्षीय एक लड़के सहित दो लोगों की मौत हो गई।

 

पश्चिम बंगाल के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि इमारत से सभी लोगों को निकाल लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में 12 वर्षीय एक बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई है।

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़के ने डर की वजह से इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने कुछ मिनटों के बाद दम तोड़ दिया। एक महिला का शव इमारत के बाथरूम से मिला है। इमारत में रहने वाले दो लोग भी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित इमारत की पहली मंजिल पर आग लग गई जो ऊपरी मंजिल की ओर भी फैल गयी। बोस ने कहा कि सभी लोगों को बचा लिया गया है। आग नियंत्रण में है। अब उसे ठंडा करने काम किया जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि इमारत के अंदर फंसे लोगों को बचाने और आग बुझाने के लिए कम से कम 25 दमकल गाड़ियां और एक हाइड्रोलिक सीढ़ी लगाई गई। 

 

 

 

 

Related posts

एअर इंडिया ने किया बडा़ ऐलान 30 जून तक की यात्रा की तारिखो मे कर सकते है फेरबदल video

News Times 7

अजब सांसद के गजब बयान, BJP सांसद बाबा बालकनाथ बोले-राजस्थान में हिन्दू पलायन करने को मजबूर ,हालात तालिबान जैसे

News Times 7

अखिलेश का दावा -नाराज जनता सपा को जितवा सकती है 400 सीट, BJP के पास प्रत्याशी तक नहीं

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़