News Times 7
चुनावबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

RJD में टिकट बंटने का दौर जारी, इन चेहरों को मिला टिकट

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में पार्टी के प्रत्याशियों को सिंबल बांटने का दौर लगातार जारी है. मंगलवार को पार्टी ने कई उम्मीदवारों (RJD Candidate) को सिंबल दिया है. राजद ने जिन प्रत्याशियों को टिकट दिया है उनमें

Bihar Election 2020: RJD में टिकट बंटने का दौर जारी, दूसरे दिन इन चेहरों को मिला सिंबल

राजद से टिकट पाने वाले चेहरे

शेरघाटी से मंजू अग्रवाल

दिनारा से विजय मंडल
गया सीट से विजय यादव

कटोरिया से स्वीटी सीमा हेंब्रम

भभुआ सीट से भरत बिंद

मोहनिया (सुरक्षित) सीट से संगीता कुमारी

पूर्व मंत्री विजय प्रकाश जमुई विधानसभा सीट

मालूम हो कि बिहार में होने वाले चुनाव को लेकर आरजेडी ने फर्स्ट पेज के लगभग सभी उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं. बिहार में पहले चरण के चुनाव में 71 सीटों के लिए वोट डाले जाने हैं और नामांकन की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है.

इससे पहले सोमवार को भी आरजेडी ने कई नेताओं को टिक दिया था जिनमें बोधगया से सर्वजीत कुमार, भोजपुर के जगदीशपुर सीट से रामविशुन लोहिया, रोहतास जिले की नोखा सीट से अनीता देवी, जमुई सीट से विजय प्रकाश, रामगढ़ सीट से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर कुमार सिंह, बेलहर से रामदेव यादव, झाझा से राजेंद्र यादव, मखदुमपुर से सूबेदार दास, चकाई से सावित्री देवी, भोजपुर की शाहपुर सीट से राहुल तिवारी, जहानाबाद सीट से सुदय यादव को पार्टी का उम्मीदवार बनाया था. राजद ने नवीनगर से डब्लू सिंह, बेला से सुरेंद्र यादव को टिकट दिया है, जबकि नवादा से राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को टिकट दिया गया है.

Related posts

GST बिल पर सरकार देगी 1 करोड़ रुपए जीतने का मौका, ये है पूरी प्रोसेस

News Times 7

गुजरात में रफ़्तार का कहर :सो रहे लोगों को बेकाबू ट्रक ने कुचला, आठ की मौत, कई घायल

News Times 7

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में किये बड़े फेरबदल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़