News Times 7
Otherबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

मीडिया पर भड़के जस्टिस काटजू, बोले- 2 करोड़ लोगों की नौकरी चली गई और हम सुशांत में व्यस्त हैं

 

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने मोदी सरकार के राज में बढ़ रही बेरोज़गारी को लेकर घेरा है। दरअसल कोरोना महासंकट में लाखों लोगों ने अपनी नौकरियां से हाथ धो लिए हैं।

इस मामले में विपक्षी दलों द्वारा मोदी सरकार को लगातार घेरा जा रहा है। लेकिन इस वक़्त मीडिया पर सिर्फ एक ही मुद्दे पर चर्चा हो रही है, वो है सुशांत सिंह की आत्महत्या के मामले में।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने हाल ही में एक ट्वीट कर कहा था कि वह टीवी चैनलों पर सुशांत सिंह राजपूत का नाम सुन-सुन कर पक गए हैं। अब गरीबी और भुखमरी की समस्या नहीं बची है। सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत की समस्या है।

अब एक बार फिर पूर्व जज काटजू ने देश में बढ़ रही बेरोजगारी पर ट्वीट कर किया है। उन्होंने कहा कि “क्या सुशांत सिंह राजपूत का मामला वास्तव में इतना प्रासंगिक है? मार्च से लेकर अब तक 20 मिलियन भारतीय अपनी नौकरियां हो चुके हैं लेकिन इसके बारे में कोई बात नहीं कर रहा”

गौरतलब है कि इस वक्त टीवी चैनलों पर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में तरह-तरह की कहानियां बनाकर दिखाई जा रही है। लेकिन देश में बढ़ रही गरीबी और भुखमरी की वजह से हर रोज लोग मर रहे हैं।

नौकरियां छूट जाने की वजह से हाल ही में आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना महासंकट में प्रवासी तबके से लेकर बड़ी कंपनियों में काम करने वाले रोज़गारों की भी मुसीबत बढ़ गई है।

लेकिन गोदी मीडिया टीवी चैनलों पर सरकार की सच्चाई दिखाने की जगह सुशांत मामले में सुलगाने में लगी है। सुशांत को न्याय दिलाने की होड़ में मीडिया देश की असल समस्या को छिपाने में लगी है।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला,यात्री सामान की सुरक्षा रेलवे की सुविधाओं का हिस्‍सा नहीं

News Times 7

झारखंड के धनबाद में महादेव के भक्तो पर कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली 30 श्रद्धालु घायल

News Times 7

बंगाल विधानसभा उपचुनाव में ममता के सामने होंगी प्रियंका ,सबकी निगाहें भवानीपुर सीट पर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़