Saurabh Hatyakand Latest News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सनसनीखेज सौरभ कुमार हत्याकांड से हर कोई स्तब्ध है. यहां पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने जिस तरह से सौरभ राजपूत की हत्या की है उससे पुलिस तक के होश उड़ गए. सोचिए जिस सौरभ से पूरा परिवार लाड लडाता था, क्या सोचा था कि अंतिम समय में उसका चेहरा भी वह नहीं देख पाएंगे. इस हत्याकांड में एक के बाद एक नए चौंकाने वाले एंगल सामने आ रहे हैं. अब सौरभ के दोस्तों ने कातिल भाभी मुस्कान को लेकर बड़े खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि मुस्कान और साहिल के अलावा और कौन कातिल हैं
सौरभ के टुकड़े-टुकड़े किए
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंद्रानगर में पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने एनआरआई पति सौरभ राजपूत के टुकड़े-टुकड़े कर शव को ड्रम में डालकर सीमेंट भर दिया था. पुलिस ने दोनों को 18 मार्च से गिरफ्तार किया. हत्यारोपी मुस्कान और उसके प्रेमी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया. शाम को यहां से जेल ले जाते वक्त दोनों हत्यारोपियों की कचहरी में वकीलों ने पिटाई कर दी. भारी हंगामे के बीच पुलिस फोर्स ने बमुश्किल दोनों को कचहरी परिसर से निकाला
ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
दोस्तों ने बताया कि सौरभ और मुस्कान की प्रेम कहानी सूरत यात्रा के दौरान ट्रेन में शुरू हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया. लेकिन यह रिश्ता दोनों के परिवारों को कभी मंजूर नहीं था. परिवार वालों ने कभी भी सौरभ और मुस्कान के रिश्ते को सपोर्ट नहीं किया. जब दोनों ने शादी करने का मन बनाया तो भागने का फैसला लिया.
