News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये देने की योजना 8 मार्च से हो सकती शुरू

द‍िल्‍ली में मह‍िलाओं को 2500 रुपये कब से मिलने लगेगा, इस पर लेटेस्‍ट अपडेट आ गया है. सूत्रों के मुताबिक, रेखा गुप्‍ता सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. सूत्रों के मुताबिक, ज‍िस द‍िन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मह‍िला सम्‍मान योजना को लागू करने की बात कही थी, उसी दिन से इस योजना को अमल में लाया जाएगा. उसी द‍िन से रज‍िस्‍ट्रेशन शुरू कर द‍िया जाएगा.

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर द‍िल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता इस योजना का ऐलान करेंगी. दिल्ली सरकार 8 मार्च से 2500 रुपये योजना के लिए महिलाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. उनके अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा इसकी शुरुआत कर सकते हैं. महिलाओं का रजिस्ट्रेशन और वेरिफ़िकेशन होने के बाद किश्तें जारी की जाएंगी.

आत‍िशी साध रही थीं निशाना

इससे पहले आम आदमी पार्टी बार-बार सरकार को घेर रही थी, पूछ रही थी क‍ि 2500 रुपये कब दोगे. पूर्व मुख्‍यमंत्री आत‍िशी ने भी मंगलवार को पूछा क‍ि 4 दिन और बचे हैं. दिल्ली की महिलाएं इंतजार कर रही है क‍ि 2500 कब आयेंगे? उन्‍होंने कहा क‍ि पीएम मोदी ने गारंटी दी थी कि 8 मार्च को दिल्ली की सभी महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की पहली किश्त आएगी. क्या पीएम मोदी की ये गारंटी पूरी होगी या एक बार फिर जुमला साबित होगी?

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री ने विधानसभा में भी ऐलान क‍िया है क‍ि बीजेपी सरकार मह‍िला सम्‍मान योजना लागू करेगा. वचनपत्र में जो भी वादा क‍िया गया है, वो एक एक वादा पूरा क‍िया जाएगा. मह‍िलाओं के खाते में 2500 रुपये देने का प्रण हमने ल‍िया है और हम इसे पूरा करके दिखाएंगे. उन्‍होंने कहा, आम आदमी पार्टी को इसके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्‍हें तो बस ये सोचना चाह‍िए क‍ि पंजाब में सरकार बनने के इतने दिनों बाद भी पैसे क्‍यों नहीं दिए गए.

Related posts

प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बनकर वडोदरा के एक प्रसिद्ध प्राइवेट स्कूल में 2 बच्चों का दाखिला कराने के आरोपी मयंक तिवारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Times 7

राज्यसभा से विदाई के आज आखिरी दिन गुलाम नबी आजाद हुए भावुक पीएम मोदी भी उनके विदाई स्पीच से भावुक नजर आए

News Times 7

मेरठ: होटल में अवैध रूप से चल रहे कसीनो से 10 नेपाली लड़कियों समेत 43 लोग गिरफ्तार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़