News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

ठग सुकेश का दावा -शराब कांड में अब अरविंद केजरीवाल की होगी गिरफ्तारी, कहा..

नई दिल्ली. ठग सुकेश चंद्रशेखर ने शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में अपनी पेशी के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि शराब नीति में अगली गिरफ्तारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की होगी. उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल वजीर हैं, वे अपना टास्क बखूबी निभा रहे हैं. एक-एक का पर्दाफाश करूंगा.’ सुकेश ने शराब नीति से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि शराब नीति मामले में अभी और गिरफ्तारियां होंगी और इस केस से उसका कोई लेनादेना नहीं है.

सुकेश चंद्रशेखर पर  मनीलॉन्ड्रिंग के अलग-अलग मामले दर्ज हैं और वह अभी जेल में है. वहीं, सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को बनाने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में 26 फरवरी को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. इस नीति को अब रद्द किया जा चुका है.

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कोरोना में श्रमिकों का पलायन रोकने के लिए केजरीवाल सरकार देगी 5-5 हजार रुपये

News Times 7

मुजफ्फरनगर में होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में देश के हर कोने से आएंगे किसान व 300 अन्य संगठनों के लोग

News Times 7

तेजप्रताप ने साधा CM नीतीश पर निशाना कहा -JDU एक जाति की पार्टी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़