News Times 7
चुनावटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

बिहार के गोपालगंज विधानसभा उप-चुनाव में बीजेपी ने राजद को दी पटकनी

पटना. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को बिहार में गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल कर इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को उपचुनाव में मात दी. विधायक सुभाष सिंह के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था. सिंह की पत्नी एवं भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी को 70,032 वोट मिले, जबकि राजद के मोहन गुप्ता को 68,243 वोट मिले

असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा), जिस पर अकसर राजद भाजपा की ‘बी टीम’ होने का आरोप लगाता था, क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं तथा 20,000 से अधिक वोट मिले

गौरतलब है कि बसपा प्रत्याशी इंदिरा यादव राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी के छोटे भाई साधू यादव की पत्नी हैं. साधू यादव ने 2000 में इस सीट जीत दर्ज की थी. यादव को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी से दुर्व्यवहार से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया गया था

Advertisement

 

Advertisement

Related posts

ब्रज वासियों से भाजपा सांसद हेमा मालिनी की अपील कोरोना को हराने के लिए करें हवन.

News Times 7

अगले साल होने वाले 5 राज्यों के चुनाव में फ़सा पेच ,चुनाव होंगे या नहीं, अब जनवरी में आयोग लेगा फैसला

News Times 7

बिहार मे आंगनबाड़ी बहाली प्रक्रिया सहीत तमाम बड़े बदलाव पर नीतीश कैबिनेट ने 31 प्रस्तावों पर लगाई मुहर,जानें डिटेल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़