News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़रेप

5 स्टार होटल में ही लूट गई होटल कर्मचारी से इज्जत ,3 कर्मचारियों पर गैंगरेप का आरोप

सवाई माधोपुर. रणथम्भौर टाइगर रिजर्व को लेकर देशभर में प्रसिद्ध राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित एक फाइव स्टार होटल की महिला कर्मचारी के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता ने होटल के ही तीन कर्मचारियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है. पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है. वारदात कहां हुई पुलिस ने इसका भी अभी तक खुलासा नहीं किया है. फिलहाल पुलिस पूरे गोपनीय तरीके से मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता फाइव स्टार होटल में काम करती है. रविवार को दोपहर करीब एक बजे रेप की सूचना सामने आई थी. सूचना मिलने के बाद एएसपी राकेश राजोरा और महिला थानाधिकारी चंचल शर्मा मौके पर पहुंची. उन्होंने वहां पहुंचकर घटना को लेकर होटल के रेजीडेंस क्वार्टर्स में रह रहे कर्मचारियों से पूछताछ की. दिनभर चले घटनाक्रम के बाद रविवार देर रात युवती ओर से महिला थाने में मारपीट और गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.गाइड लाइन से नाराज होटल मालिक, सरकार की गाइड लाइन से नाराज होटल मालिक,  होटलों को ताला लगाकर जताया विरोध - hotel owners are unhappy government  corona guidelines ...

होटल के इन तीन कर्मचारियों पर है आरोप
पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि अभिषेक नेगी, एंथानी थामस और राहुल ने उसके साथ मारपीट कर गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आईपीसी की धारा 323, 354, 376-डी में मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सूत्रों में से मिली जानकारी के अनुसार होटल और स्टाफ क्वार्टर्स पर पिछले तीन दिन से पार्टियों का दौर जारी है. इसी दौरान तीनों आरोपियों ने युवती के साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया.Housekeeping staff raped in five star hotel dehradun minor allegedly rape  woman in bathroom - देहरादून: फाइव स्टार होटल में हाउसकीपिंग स्टाफ से रेप,  नाबालिग ने बाथरूम में किया दुराचार

राजस्थान का बेस्ट ट्यूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है सवाई माधोपुर
उल्लेखनीय है कि रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के कारण सवाई माधोपुर की देशभर में पहचान है. सवाई माधोपुर राजस्थान के बेस्ट ट्यूरिस्ट डेस्टिनेशन में माना जाता है. यहां पर देश और विदेश से काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं. यहां नामचीन हस्तियों से जुड़े कई बड़े आयोजन भी होते रहते हैं. लिहाजा पुलिस इस मामले में फूंक-फूंककर कदम रख रही है. वह सभी एंगल को ध्यान में रखकर अपनी जांच रिपोर्ट को आगे बढ़ा रही है. इस मामले को लेकर पुलिस ने मीडिया से भी दूरी बना रखी है.

Related posts

कृषि कानून पर घमासान ,पंजाब में निशाने पर 1500 से ज्यादा मोबाइल टावर

News Times 7

MCD में भाजपा की 15 सालों की बादशाहत खत्म

News Times 7

सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर केंद्र सरकार बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की करेगी तैनाती

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़