नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक शख्स ने लड़की के भरोसे का कत्ल किया और उसका कथित तौर पर रेप किया. दिल्ली के द्वारका इलाके में एक फाइव स्टार होटल में एक महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया गया. यह घटना तीन जून की है. इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान पीड़िता से डेटिंग ऐप टिंडर पर हुई थी, जिसके बाद दोनों की जान पहचान बढ़ी और पीड़िता को आरोपी मोहक गुप्ता को द्वारका के पांच सितारा होटल में ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया. आरोपी हैदराबाद इलाके के बंजारा हिल्स का रहने वाला है और फिलहाल फरार है. आरोपी की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है.
