News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

गुरुग्राम: कैश वैन के कर्मचारियों की आंखों में मिर्ची झोंक की दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये लूट

हरियाणा के गुरुग्राम में एचडीएफसी बैंक में पैसा जमा करने जा रहे कैश कलेक्शन करने वाली एस एंड आईबी कंपनी के कर्मचारियों की आंख में मिर्ची डालकर एक करोड़ नकदी लूट ली। बताया जा रहा है कि सुबह से कर्मचारियों ने 11 कंपनियों से कैश कलेक्शन किया था।

कलेक्शन के बाद कर्मचारी नकद को सेक्टर-53 एचडीएफसी बैंक में जमा करते हैं। बताया जा रहा है कि जब वारदात हुई उस वक्त कर्मचारी मारुति कंपनी की एजेंसी से पैसा कलेक्ट करने के लिए इको वैन में इंतजार कर रहा था। उसी दौरान कुछ बदमाश आए और वैन कर्मचारियों की आंखों में धूल झोंकी और बंदूक के दम पर एक करोड़ कैश लूट ले गए।

जिस कैशवैन से हुई लूट उसकी तस्वीर

इसी पूरी घटना से शहर में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Related posts

कर्नाटक में लगा कर्फ्यू 2 जनवरी तक जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू

News Times 7

नीतीश कुमार ने साधा भाजपा पर निशाना ,बोले- 2017 में हमसे गलती हुई, मूर्खतापूर्ण था BJP के साथ जाने का फैसला

News Times 7

आम आदमी को फिर से लगा महंगाई का झटका, अमूल ने फुल क्रीम मिल्क पर बढ़ाए दो रुपये

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़