News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री घाटी और पुरोला क्षेत्र में भूकंप के झटके

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री घाटी और पुरोला क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर की ओर निकले। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं मिली है।

बडकोट यमुनोत्री घाटी के अलावा पुरोला में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि लोग घरों से बाहर खुले मैदान की ओर दौड़ पड़े। हालांकि लोगों को कहना है कि भूकंप भले ही क्षणिक भर का था, लेकिन झटके बहुत तेज महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमान पर 4.1 रही।

 

शाम को महसूस किए गए भूकंप के झटकों के बाद यहां लोग डरे हुए हैं। उत्तरकाशी में पहले भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ऐसे में भूकंप के झटके दोबारा महसूस करने पर यहां लोग भयभीत हैं। यमुनोत्रीधाम व खरशाली तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद यहां लोग घरों व दुकानों से बाहर निकल गए।

Related posts

भारत समेत 3 देशों के दूतावास को उड़ाने की धमकी, अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट खुरासान करेगा हमले

News Times 7

मौसम ने ली करवट तो दिल्‍ली की हवा पिछले 4 सालों में हुई सबसे साफ

News Times 7

Rs 2000 Note Exchange : आज से शुरू हो रहा 2 हजार के नोट बदलने का सिलसिला

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़