News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

गांव में चोरी-छिपे प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी को मिलना पड़ा भरी ,परिजनों ने पकड़ा, प्रेमी जोड़े की मंदिर में करवायी शादी

बिहार के नालंदा में एक युवक को चोरी-छिप कर अपनी प्रेमिका से मिलने आना महंगा पड़ा. घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर गांव की है. सोमवार की दोपहर को एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था. मगर उसे देख लिया गया, और लड़की के परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसको पकड़ लिया. बाद में उन्होंने प्रेमी जोड़े की गांव के मंदिर में शादी करवा दी.

मिली जानकारी के मुताबिक सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाहडीह निवासी अमरजीत कुमार को दीपनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामनगर की रहने वाली एक लड़की के साथ चार महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. यह दोनों अक्सर छिप-छिप कर एक-दूसरे से मिलते थे. सोमवार की दोपहर अमरजीत अपनी प्रेमिका के परिजनों की गैर-मौजूदगी में उससे मिलने उसके घर आया था. मगर जैसे ही परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को पकड़ लिया. यह निर्णय लिया गया कि इन दोनों की शादी करवा दी जाए.

चोरी छिपे गांव से भाग रहे थे प्रेमी जोड़े, ग्रामीणों ने पकड़कर करायी शादीइसके बाद परिजनों के द्वारा बाजार से शादी का समान और नये-नये कपड़े खरीदकर ले आया गया. फिर स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की मदद से गांव के ही एक मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी गई. बिना बैंड-बाजा, बराती के मंदिर में हुई इस शादी से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. फिलहाल यह  प्रेमी जोड़ा परिणय सूत्र में बंध कर खुश नजर आ रहा है. शादी के बाद प्रेमी अमरजीत अपने पत्नी बनी प्रेमिका को मोटरसाइकिल पर बिठा कर अपने घर रवाना हो गया.

Advertisement
Advertisement

Related posts

घरेलू गैस मे लगी आग पर व्यवसायीक सिलेंडर हुआ 122 रूपया सस्ता

News Times 7

राजधानी दिल्ली में इस बार का पहले के मुकाबले ज्यादा सख्त होगा लॉकडाउन

News Times 7

दिल्ली-एनसीआर में CNG का दाम घटा ,कीमतों में 2.50 रुपये प्रति किलो की कटौती

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़