News Times 7
देश /विदेश

मुंबई में IPL की बस में तोड़फोड़ करना मनसे कार्यकर्ता को पड़ा महंगा, हुआ गिरफ्तार

मुंबई: पुलिस ने दक्षिण मुंबई में एक पांच सितारा होटल के पास इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम के सदस्यों को लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक बस में तोड़फोड़ करने के आरोप में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की परिवहन शाखा के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मनसे कार्यकताओं का कहना है कि बस का ठेका स्थानीय कारोबारियों को देने के बजाय दिल्ली की एक कंपनी को दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि मनसे के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार रात बस पर कथित रूप से पथराव किया था और लाठियां मार कर उसकी खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए थे। उन्होंने दिल्ली की एक कंपनी को दिए गए परिवहन ठेके के विरोध में बैनर थामकर नारेबाजी की।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मनसे के पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ दंगा करने समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आईपीएल टीम 26 मार्च से शुरू हो रहे क्रिकेट मैचों के मद्देनजर यहां के कुछ आलीशान होटल में ठहरी हुई हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा खत, तमिलनाडु की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में किया जाए शामिल

News Times 7

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के दर्जनों नागरिकों को किया अगवा, रिहाई के लिए विरोध प्रदर्शन

News Times 7

Russia Ukraine conflict:’तू फिर आ गया’- युद्ध के हालात में भी सोशल मीडिया पर ऐसे मजे ले रहे यूजर्स

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़