News Times 7
देश /विदेश

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने की 6 और उम्मीदवारों की घोषणा

पटनाः कांग्रेस ने बिहार विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार श्रेणी की सीट पर चुनाव के लिए शुक्रवार को छह और उम्मीदवार घोषित किए।

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, गोपालगंज निर्वाचन क्षेत्र से ओमप्रकाश गर्ग, रोहतास-सह-कैमूर से विनोद पांडे, दरभंगा से मोहम्मद इम्तियाज, पूर्णिया-सह-अररिया-सह-किशनगंज से तौसीफ आलम, नवादा से निवेदिता सिंह और समस्तीपुर से अविनाश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने इससे पहले बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए पांच मार्च को आठ उम्मीदवार घोषित किए थे। राज्य में स्थानीय प्राधिकार श्रेणी की रिक्त सभी 24 सीट के लिए चार अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मतगणना सात अप्रैल को होगी। बिहार की 75 सदस्यीय विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकार श्रेणी की 24 सीट हैं, जो जुलाई 2021 से खाली हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सरकारी गवाह बनना चाहता है सचिन वाजे, ED को लिखी चिट्ठी

News Times 7

बजट सत्र की शुरुआत: संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण, आज भारत सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन वाले देशों में से एक

News Times 7

पाकिस्तान में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए रिकार्ड मामले

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़