News Times 7
देश /विदेश

रूस यूक्रेन जंग के बीच पोप फ्रांसिस ने जताया दुख, कहा- यूक्रेन में खून और आंसुओं की नदियां बह रही है

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज 12वां दिन है। इस बीच  इसाईयों के सर्वोच्च धर्म गुरु पोप फ्रांसिस ने गहरा दुख व्यक्त किया।  पोप फ्रांसिस ने कहा है कि यूक्रेन में अभी खून और आंसुओं की नदियां बह रही है। उन्होंने कहा है कि यह सिर्फ एक सैन्य ऑपरेशन नहीं है, बल्कि ये एक युद्ध है जो मौत, तबाही और गरीबी को लेकर आ रहा है।

हालांकि रूस ने आज एक बार फिर से यूक्रेन के 4 शहरों में सीजफायर का ऐलान किया है. ये चार शहर हैं राजधानी कीव, मारियुपोल, खारकीव और सुमी. इस वजह से इन शहरों में फंसे लोगों को तेजी से निकाला जा रहा है. सुमी में भारतीय छात्र भी फंसे हुए हैं।

वहीं दूसरी तरफ बता दें कि कीव के बाहरी इलाके इरपिन में रूसी आक्रमणकारियों के साथ लड़ाई के दौरान फिल्म और डबिंग अभिनेता और एक प्रसिद्ध टीवी होस्ट पावलो ली (पाशा ली) मारा गया था। पावलो ने रूसी आक्रमण के पहले दिन यूक्रेन की रक्षा के लिए सेना में अपना नामांकन किया था।

Advertisement

इसके साथ ही बता दें कि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी आज सुबह 11:30 बजे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से और दोपहर 1:30 बजे रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात करेंगे। इस मीटिंग में यूक्रेन के सूमी में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए पीएम मोदी ज़ेलेंस्की और पुतिन के साथ चर्चा करेंगे।

Advertisement

Related posts

राहुल गांधी के पत्र का Twitter ने दिया जवाब, कंपनी ने मोदी सरकार से मिलीभगत के आरोपों को किया खंडन

News Times 7

बिहार की नीतीश कुमार ने भ्रष्‍ट अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा

News Times 7

अब सावधानी जरूरी है! देश में अगले तीन सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी Corona की तीसरी लहर, जानिए किसने जताई संभावना

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़