News Times 7
देश /विदेश

यूक्रेन से लौटे भारतीयों का स्वागत करने फ्लाइट के अंदर पहुंची स्मृति ईरानी, कहा- ‘आपने बहुत बहादुरी दिखाई..’

नई दिल्ली:  रूस-यूक्रेन हमले के बीच भारत सरकार जोरों-शोरों से छात्रों की वतन वापिसी के लिए गंगा अभियान चला रही है इस बीच अब तक 1300 के करीब छात्र भारत वापिस आ चुके हैं। कल एक विशेष विमान 218 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंचा।

वहीं, इसी बीच कई केंद्रीय मंत्री खुद एयरपोर्ट पहुंचकर नागरिकों का स्वागत कर रहे है। इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान के अंदर जाकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी भारतीय छात्रों का स्वागत किया और भारत माता की जय हो का नारा भी लगाया।

सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इंडिगो एयरलाइंस के विमान के अंदर जाकर छात्रों की बहादुरी को सलाम करते हुए उनका स्वागत किया। विमान में लगे माइक के जरिए स्मृति ईरानी ने यूक्रेन से आए भारतीयों से बात की और कहा कि भारतीयों ने “सबसे चुनौतीपूर्ण समय” में “अनुकरणीय साहस” दिखाया है।  इतना ही नहीं क्षेत्रीय भाषाएं बोलकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इन सबका स्वागत किया, साथ ही एयरलाइंस क्रू का धन्यवाद भी किया।

Advertisement

बता दें कि आज भारतीय विद्यार्थियों को लेकर पोलैंड से आने वाली फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुकी है. इस उड़ान में करीब 218 भारतीय विद्यार्थी पहुंचे हैं।

Advertisement

Related posts

UP: 26 साल से धरना दे रहा ये शख्स CM योगी के खिलाफ लड़ेगा चुनाव, बड़ा दिलचस्प है इतिहास

News Times 7

गया में गुरारू रेलवे स्टेशन के समीप रेल ट्रैक पर मिला बम, ट्रेनों का परिचालन बाधित

News Times 7

NIA का खुलासा, दिल्ली-मुंबई समेत कई बड़े शहरों को दहलाने की साजिश रच रहा दाऊद, हिट लिस्ट में कई बड़े नेता

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़