News Times 7
राजनीति

सपा अधिवक्ता सभा ने प्रत्याशियों के लिये मांगे वोट

बस्ती। समाजवादी पार्टी अधिवक्तासभा जिलाध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में शनिवार को कचहरी में सघन सम्पर्क कर सपा के सभी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान का आग्रह किया गया। दीवानी कचहरी, जनपदवार, यंगवार आदि एसोसिएशन पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं से सम्पर्क के दौरान राजेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर अधिवक्ता हितों के कार्य जमीनी धरातल पर कराये जायेंगे। सम्पर्क के बाद साईकिल यात्रा निकालकर सपा प्रत्याशी महेन्द्रनाथ यादव, कविन्द्र चौधरी अतुल, त्रयम्बकनाथ पाठक, राजेन्द्र चौधरी और दूधराम के पक्ष में मतदान का आग्रह किया गया।
सम्पर्क एवं साईकिल यात्रा में राजेश यादव के साथ मुख्य रूप से अमरेन्द्र पाण्डेय ‘शिबलू’ रामनरेश चौहान, जितेन्द्र चौधरी, लालमन चौहान, अनिल यादव, राकेश मिश्र, सत्येन्द्र यादव, सुजीत यादव, मंशाराम कन्नौजिया, चन्द्रभूषण यादव, जगदीश एवं अनेक अधिवक्ता शामिल रहे।

Advertisement

Related posts

आजम खां ने किया एलान रामपुर लोकसभा से आसिम राजा होंगे सपा प्रत्याशी

News Times 7

मायावती के ब्राह्मण सम्मेलनों पर लटकी HC की तलवार इरादों पर फिर सकता है पानी

News Times 7

डरपोक और बंधक मुख्यमंत्री की अगुवाई में चल रही है बिहार की सरकार ,दम है गिरफ्तार करें-तेजस्वी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़