News Times 7
बड़ी-खबर

कर्नाटक में हिजाब पहने छात्राओं को कालेज में प्रवेश की अनुमति नहीं, स्टूडेंट्स ने प्रयोगात्मक परीक्षाएं स्थगित किए जाने की मांग की

मंगलुरु। कर्नाटक में हिजाब को लेकर विवाद थम नहीं रहा। गुरुवार को उडुपी के एमजीएम कालेज में हिजाब पहनकर आई छात्राओं को प्रिंसिपल ने कालेज परिसर से बाहर जाने के लिए कह दिया। इन पोस्ट ग्रेजुएट छात्राओं का कहना है कि हिजाब पहनकर आने पर उन्हें कालेज परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। कक्षा में नहीं जाने दिया गया। यह हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। छात्राओं ने कहा है कि इस तरह से वे हिजाब विवाद के चलते परीक्षाओं में भी शामिल नहीं हो पाएंगी। इन छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से अपनी परीक्षाएं फिलहाल स्थगित करने की मांग की है।

ये छात्रएं हाईकोर्ट भी गई हैं, वहां उन्होंने हिजाब पहनकर कक्षा में जाने की अनुमति दिए जाने की मांग की है। इन छात्राओं ने कहा है कि हिजाब पहनने के कारण वे दो महीने से कक्षा में जाकर पढ़ाई नहीं कर पा रही हैं। अब उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने को लेकर संकट पैदा हो गया है। छह याचिकाकर्ताओं में शामिल एएच अलमास ने बताया है कि गुरुवार को सभी छह छात्राओं ने उडुपी के प्री यूनिवर्सिटी एजूकेशन के डिप्टी डायरेक्टर से भी अपनी प्रयोगात्मक परीक्षा स्थगित किए जाने की मांग की है। एक अन्य याचिकाकर्ता आलिया असदी ने कहा है कि हिजाब पहनने के कारण उन्हें अपरिचित नंबरों से धमकियां और गालियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा, हम सभी याचिकाकर्ता मामले में हाईकोर्ट के अंतिम फैसले का इंतजार कर रही हैं। फैसला आने के बाद सारी मुश्किलें खत्म हो जाएंगी।

सिख छात्रा को बिना पगड़ी के कालेज आने को कहा

Advertisement

बेंगलुरु के एक कालेज के प्रशासन ने एक अमृतधारी सिख छात्रा से कालेज में बिना पगड़ी के आने के लिए कहा है। कालेज प्रशासन ने यह बात हिजाब प्रकरण में हाल ही में कर्नाटक हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश का हवाला देते हुए कही है। हाईकोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में सभी तरह के धार्मिक चिह्नों के बगैर कालेज आकर कक्षा में पढ़ाई करने के लिए कहा है। छात्रा के परिवार ने कहा है कि हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश में सिखों की पगड़ी को लेकर कोई बात नहीं कही गई है। परिवार ने कहा है कि उनकी बेटी पगड़ी नहीं उतारेगी। इस बारे में कानूनी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

Advertisement

Related posts

बिहार में भाजपा और जदयू का टूटा गठबंधन,राजद के साथ सरकार बनाने पेश करेंगे नितीश कुमार

News Times 7

गोपालगंज विधानसभा का उपचुनाव में राजद और बसपा आमने सामने ,तेजस्वी की मामी.इंदिरा उतरी विपक्ष में

News Times 7

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पेनिट्रेशन (योनि में लिंग का प्रवेश) बलात्कार के अपराध को साबित करने के लिए पर्याप्त

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़