News Times 7
क्राइम

युवकों ने नाबालिग को बगीचे में ले जाकर किया दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

छपराः बिहार में सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जिले के कल्याणपुर गांव में आई एक बारात से खाना खाकर गांव की एक बच्ची अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान एक सुनसान जगह पर गांव के ही कुछ युवक उसे उठा कर एक बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। बच्ची द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण उक्त स्थल पर पहुंचे जिन्हें देखकर चारों युवक वहां से भाग निकले।

सूत्रों ने बताया कि मामले को लेकर बच्ची के परिजनों ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बिहार में दुहराया जा रहा है जंगलराज पार्ट -2 ,पटना के टूर एंड ट्रेवल्स संचालक को किडनैप कर पत्नी से की फिरौती की डिमांड

News Times 7

गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा मधुबनी ,कांग्रेस नेता के पुत्र समेत चार युवकों को एक साथ मारी गोली

News Times 7

जहरीली शराब से मौत: शराब बनती और बिकती है पर दिखती नहीं, चंबा में हर तीसरे घर में शराब की भट्ठी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़