News Times 7
देश /विदेश

यूपी चुनाव 2022 : बीजेपी नेता राजा सिंह पर 72 घंटे तक चुनाव प्रचार पर रोक, विवादित बयान पर कार्रवाई

तेलंगाना के इकलौते भाजपा विधायक राजा सिंह पर विवादित बयान देने के मामले में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने कथित तौर पर वोटरों को धमकाने के मामले में राजा सिंह पर उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है। आयोग ने तेलंगाना के निर्वाचन अधिकारी को राजा सिंह के खिलाफ आईपीसी और जन प्रतिनिधित्व कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने को भी कहा है। राजा सिंह के खिलाफ यह पाबंदी शनिवार शाम 6 बजे से शुरू होगा। इसी हफ्ते राजा सिंह की एक वीडियो क्लिप से जुड़ी शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा था।

राजा सिंह के इस वीडियो में कथित तौर पर कहा गया है कि जो लोग भी उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए वोट नहीं करेंगे, उन्हें यह पता होना चाहिए कि योगीजी ने हजारों जेसीबी और बुलडोजर मंगवाए हैं। राजा सिंह ने कहा, आप जेसीबी और बुलडोजर का मकसद नहीं जानते. अगर आपको यूपी में रहना है तो योगी-योगी कहना होगा या प्रदेश छोड़कर जाना होगा। यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें तीसरे चरण का मतदान 20 फऱवरी को होना है। सात चरणों के चुनाव के बाद 10 मार्च को मतगणना होगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

एसआइए ने दक्षिण-मध्य कश्मीर मध्य कश्मीर में मारे छापे, JeM के 10 ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार

News Times 7

Ranji Trophy 2022: शाह रुख खान और बाबा इंद्रजीत ने दिलाई तमिलनाडु को दिल्ली पर बढ़त

News Times 7

बंगाल से तमिलनाडु तक कुछ बड़ी प्लानिंग कर रहीं ममता बनर्जी, स्टालिन से लेकर उद्धव ठाकरे तक…कई विपक्षी नेता सक्रिय

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़