News Times 7
देश /विदेश

सारणः शराब धंधेबाज से सांठगांठ के आरोप में सहायक अवर निरीक्षक निलंबित

छपराः बिहार में सारण जिले के तरैया थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक हरेंद्र पासवान को शराब धंधेबाज का साथ देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि तरैया थाना में पदस्थापित सहायक पुलिस अवर निरीक्षक हरेंद्र पासवान के द्वारा तरैया के एक अवैध शराब कारोबारी से सांठगांठ कर क्षेत्र में शराब की बिक्री के अलावा पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की सूचना उसे दी जाती है।

मामले में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मढ़ौरा के पुलिस उपाधीक्षक इंद्रजीत बैठा और मशरक के पुलिस निरीक्षक के द्वारा जांच के बाद उपलब्ध प्रतिवेदन तथा तकनीकी साक्ष्य मिलने के बाद शुक्रवार को उत्पाद अधिनियम के धाराओं के तहत सहायक पुलिस अवर निरीक्षक हरेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया गया। कुमार ने बताया कि हरेंद्र पासवान के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को भी पत्र भेजा गया है।

Related posts

500 रुपए की रिश्वत विवाद में भिड़ीं नर्सिंग स्टाफ और आशा वर्कर, ताबड़तोड़ थप्पड़ के बीच चप्पलें भी चली- Video Viral

News Times 7

बूझे वाला बुझअ ता कि कउन सोना बा, कउन पीतल..तेजस्वी यादव ने किधर किया इशारा?

News Times 7

राजनाथ सिंह ने लखनऊ में डाला वोट, बोले- अपने मतों का प्रयोग कर ‘नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में सहभागी बनें

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़