News Times 7
देश /विदेश

कटिहार में भीषण सड़क हादसाः टैक्टर एवं बाइक की टक्कर में सार्जेंट मेजर और उनके साले की मौत

कटिहारः बिहार के कटिहार जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां अनियंत्रित टैक्टर और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जिसमें औरंगाबाद में पदस्थापित सार्जेंट मेजर एवं उनके साले शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर कबीर मठ के पास की है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से किशनगंज से कटिहार होते हुए वापस भागलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे बेलगाम टैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से हो गए।

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही कुर्सेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मुंगेर निवासी एवं औरंगाबाद में पदस्थापित सार्जेंट मेजर संजय कुमार शर्मा और उनके साले मनीष शर्मा के रूप में हुई है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

12 से 14 साल के बच्चों को कब लगना शुरू होगी वैक्सीन? जानिए सरकार का क्या है फैसला

News Times 7

बिलासपुर में कांग्रेस की बूथ कमेटी गठन को लेकर हुई बैठक, लिया यह निर्णय

News Times 7

MP में स्कूल खुलेंगे या नहीं आज सीएम शिवराज लेंगे फैसला, चाइनीज मांझे की बिक्री पर समझाइश: गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़