News Times 7
देश /विदेश

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान के दर्जनों नागरिकों को किया अगवा, रिहाई के लिए विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने पिछले कुछ दिनों में बलूचिस्तान के पंजगुर से दर्जनों लोगों को अगवा किया है। सुरक्षा बलों पर हुए बड़े हमलों के बाद इन लोगों का अपहरण किया गया है। इन हमलों में कई सैनिक मारे गए थे। बलूच लापता व्यक्तियों के लिए आवाज उठाने वाले संगठन वीबीएमपी ने यह जानकारी दी है। क्वेटा प्रेस क्लब में शुक्रवार को वीबीएमपी की महासचिव सामी दीन बलूच ने बलूचिस्तान में हाल के घटनाक्रम पर पत्रकारों से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि पंजगुर और नोश्की हमले के बाद से बलूचिस्तान में लोगों को जबरन लापता करने और हत्या कर फेंकने की घटनाओं में तेजी आई है। यह स्थिति भयावह है। इधर राजधानी इस्लामाबाद में कायदे आजम विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने एक लापता बलूच छात्र की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बलूचिस्तान के खुज्दार में नकाबपोश लोगों ने मंगलवार को छात्र अब्दुल हफीज का अपहरण कर लिया था।

उधर समाचार एएनआइ के मुताबिक बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों और बलूच विद्रोहियों के बीच संघर्ष जारी है। बलूचिस्तान राजनीतिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में स्थानीय लोग सेना और आतंकी संगठनों के अत्याचार का सामना करने को विवश हैं। दरअसल पाकिस्‍तान की इमरान खान सरकार बलूच लोगों के बीच भरोसा खोती जा रही है। यही कारण है कि हाल ही में बलूचिस्तान में अस्थिरता बढ़ने के लिए उसने भारत को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने आरोप है कि बलूचिस्तान में अस्थिरता फैलाने में भारत का हाथ है।

Related posts

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, CRPF जवान की हत्या करने वाला आतंकी और उसका सरगना गिरफ्तार

News Times 7

आखिर क्यों चुनावी गणित में हिन्दुओं-व्यापारियों को भूल रही राजनीतिक पार्टियां

News Times 7

लिव-इन में रहने वालों के हाईकोर्ट ने जारी किए ये आदेश, पढ़ें पूरी खबर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़