News Times 7
मनोरंजन

दिशा पाटनी ने शेयर की जबरदस्त स्टंट वीडियो, टाइगर श्रॉफ ने कमेंट कर कही ये बात

नई दिल्ली। एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर अफवाहें हैं कि दिशा लंबे वक्त से अभिनेता टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में छुट्टियां मनाते हुए और घूमते हुए देखा जाता है। इसी बीच उनकी एक वी़डियो वायरल हो रही है, जिसमें वो स्टंट करती दिख रही हैं। इस वीडियो को अभिनेत्री ने अपने आपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस वीडियो में एक्ट्रेस दिशा पाटनी व्हाइट टी शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए अपने दोनों पैरों से हवा में छलांग लगाते हुए फ्लाइंग किक लगाती हुई दिख रही हैं। दिशा की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और वीडियो को अब तक कई लाख लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Advertisement

रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड ने किया कमेंट

वहीं, उनके रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, काश मैं इतनी देर हवा में रह पाता। साथ ही टाइगर की मां अइशा श्रॉफ ने हार्ट और फायर की इमोजी कमेंट की हैं।

दिशा पाटनी की आने वाली फिल्में

Advertisement

बात करें दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द फिल्म योद्धा में नजर आने वाली हैं। इस पीरियड फिल्म की कहानी भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए सबसे साहसी मिशन से प्रेरित है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अभिनेत्री दिशा पाटनी और राशि खन्ना मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही, इस एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा साथ मिल कर रहे हैं। फिल्म को इस साल नबंवर में रिलीज किया जा सकता है।

इसके अलावा वो मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और तारा सुतारिया मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2014 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख की फिल्म एक विलेन का सीक्वल है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मिर्जापुर2का सीक्वलस -कालीन भैया का जलवा और गुड्डू पंडित का बदला, दोनों ही फ्रंटसीट पर हैं

News Times 7

मात्र 24 घंटे में एक मिलियन के पार हुआ नीलकमल सिंह का भोजपुरी गाना ‘दिहला प दस के भागेलु हंस के’ वीडियो

News Times 7

प्रकाश झा के निर्देशन में बॉबी देओल एक भ्रस्ट बाबा के किरदार में

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़