News Times 7
देश /विदेश

पंजाब चुनाव में भगवंत मान का साथ देने मैदान में उतरेंगी CM केजरीवाल की पत्नी और बेटी

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पूरे जोरों शोरों से चुनाव प्रचार में लगी हुई है। वहीं राज्य के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी भी प्रचार करेंगी।

आपके राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटी हर्षिता राज्य विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पंजाब जाएंगे। वे 11 फरवरी को संगरूर जिले के धुरी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘जनसभा’ में शामिल होंगे।

बता दें कि 11 फरवरी को धुरी में भगवंत मान की जनसभा है जिसमें केजरीवाल की पत्नी महिलाओं से खुद बातचीत करेंगी।  वहीं, आप के सीएम दावेदार भगवंत मान संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

Russia attacked Ukraine: रूस-यूक्रेन के बीच जंग में नाटो और अमेरिका को किस बात का सता रहा है भय

News Times 7

PM मोदी का कड़ा संदेश- भाजपा में नहीं चलेगा वंशवाद, मेरे कहने पर कटा सांसदों के बेटों का टिकट

News Times 7

मतदाता जागरूकता यात्रा के लिये निकली रैली

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़