News Times 7
कोरोना

जज के कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण अहमदाबाद सीरियल बम ब्लास्ट मामले का फैसला टला

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद महानगर में 2008 में हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों पर फैसला फिलहाल टल गया है। जज के कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण अब फैसले के 8 फरवरी को आने की संभावना है। अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को एक के बाद एक डेढ़ दर्जन से अधिक धमाकों में करीब 56 लोगों की मौत हो गई थी तथा 200 से अधिक लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इसके अलावा सूरत में भी बड़ी संख्या में जीवित बम बरामद किए गए थे।

पुलिस ने इन मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर करीब 77 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। स्पेशल अदालत के जज ए आर पटेल 1 फरवरी को इसका फैसला सुनाने वाले थे लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते बम धमाका मामलों में फैसला नहीं आ सका है। न्यायाधीश पटेल अब संभवत 8 फरवरी को बम धमाका केस में अपना फैसला सुनाएंगे। 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कोरोना टीकाकरण के 28 दिनों के भीतर 18-39 वर्ष के पुरुषों में हृदय संबंधी मृत्यु की घटनाओं में 84% की हुई वृद्धि

News Times 7

देश में कोरोना के 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा 97570 केस

News Times 7

1जून से इन पांच राज्यों से हटेंगे लाकडाउन, पर सख्ती रहेगी जारी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़