News Times 7
देश /विदेश

मुनव्वर राणा पर फूटा अयोध्या के संतों का गुस्सा, कहा- योगी आ रहे हैं, UP छोड़कर फौरन चले जाएं

लखनऊ: मशहूर शायर मुनव्वर राना की तरफ से दिए गए उस बयान पर अयोध्या के संतों ने नाराजगी जताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। संत समाज ने कहा कि आज ही से ही मुनव्वर राणा को तैयारी शुरू कर देनी चाहिए अभी चुनाव में समय है। चुनाव में बीजेपी की बहुमत आएगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही होंगे ऐसे में मुनव्वर राणा को आज से ही प्रदेश छोड़ने की तैयारी शुरू करनी चाहिए।

संत समाज ने मुनव्वर राणा पर हमला बोलते हुए कहा कि मुनव्वर राणा केवल मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं, इस समय केवल बदमाश और गुंडे ही प्रदेश छोड़ने की सोच रहे हैं, लेकिन मुनव्वर राणा को मलाल है कि वह अपने भाई की जमीन नहीं कब्जा कर पाए। इसीलिए वह लगातार गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। संतों ने मुनव्वर राणा को संदेश देते हुए कहा कि गलतफहमी ना पाले और आज से ही अपना बोरिया बिस्तर बांधकर तैयारी शुरू कर दें साथ में संतों ने मुनव्वर राणा को मर्यादा का पाठ भी पढ़ाया है।
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि मुनव्वर राणा ने कहा है कि अगर उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार बनेगी तो तो हम उत्तर प्रदेश छोड़ देंगे यह दुर्भाग्य है हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि प्रदेश छोड़ने की योजना रचना वहीं बना रहे हैं जो गुंडा बदमाश माफिया है। उन्होंने कहा कि मुनव्वर राणा अपने भाई की जमीन और संपत्ति हड़प रहे थे, जिसके परिपेक्ष में पुलिसिया कार्रवाई के बाद अब वह मुसलमानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। जबकि मुसलमान खुद मुनव्वर राणा के कहने में नहीं है। महंत राजू दास ने कहा कि उत्तर प्रदेश का मुसलमान जागरूक हो चुका है और वह समझ चुका है। मुनव्वर राणा को तकलीफ है कि मुख्यमंत्री योगी कैसे बन जा रहे हैं, ऐसे लोगों से सावधान होने की जरूरत है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सारण से अवैध शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

News Times 7

चुनावी हार के बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू, सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी पहुंचीं

News Times 7

भारतीय वायुसेना के पूर्व चीफ बोले- स्वदेशी हथियारों से जीता जा सकता है युद्ध

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़