News Times 7
देश /विदेश

Weather Update: दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के आसार, जानें- मौसम का ताजा अपडेट्स

नई दिल्ली। उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने वाले 2 दिनों तक बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही न्यूनतम पारा भी 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। हवा ने भी मौसम में ठंड के असर को कई गुना बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे और ठंड का प्रकोप अभी जारी रहेगा। IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 21 जनवरी से 23 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 जनवरी को होने वाला पश्चिमी विक्षोभ अब 21 जनवरी के आसपास सक्रिय होगा। जिसकी वजह से शुक्रवार से रविवार तक बारिश की संभावना बन रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू, कश्मीर और उत्तराखंड में 18 जनवरी के बाद से मौसम बदलेगा।

22 जनवरी के लिए यलो अलर्ट जारी

Advertisement

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से 21 से 23 जनवरी तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है। 22 जनवरी के लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

जम्मू में बर्फीली हवाओं से लोग परेशान

कश्मीर में लगातार चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। जम्मू संभाग के बीच मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ी है। यहां दिन का तापमान में सामान्य से 7 से 8 डिग्री तक गिरावट आई है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते के अंत में हल्की बारिश और हिमपात होने की आशंका जाहिर की है। 22 और 23 जनवरी को हल्की बारिश और हिमपात की संभावना जताई है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कनाडा की राजधानी में हिंसा भड़कने की आशंका, हाई अलर्ट पर पुलिस, पीएम अज्ञात स्‍थान पर गए, वैक्‍सीनेशन को अनिवार्य करने के फैसले का हो रहा विरोध

News Times 7

अवैध प्लाटिंग पर रायपुर निगम फिर सुस्त, 200 की सूची बनाकर भूल गए अफसर

News Times 7

चीन को लेकर अमेरिका ने कहा- भारत को एलएसी पर महत्वपूर्ण चुनौतियों का करना पड़ रहा है सामना

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़