News Times 7
देश /विदेश

भाजपा की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में बड़े फैसले, यूपी में निषाद पार्टी और अपना दल के साथ लड़ेगी BJP, जेपी नड्डा का एलान

नई दिल्‍ली। पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनावों को लेकर बुधवार को भाजपा की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक हुई। इसमें कई फैसले लिए गए। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, अनुराग ठाकुर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेताओं ने भाग लिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में फैसला लिया गया है कि भाजपा, निषाद पार्टी और अपना दल उत्तर प्रदेश में गठबंधन कर चुनाव लडे़गी। भाजपा की दोनों पार्टियों के साथ सीट को लेकर चर्चा हुई है। भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि हम सब एकसाथ मिलकर 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने साथियों के साथ चुनाव में उतर रही है। लोकसभा चुनाव में भी हम सब साथ उतरे थे और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपना दल और निषाद पार्टी के साथ मिलकर भाजपा उत्तर प्रदेश में सभी 403 सीटों पर उतरेंगे। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के विकास में एक नई छलांग लगाई है और प्रदेश के विकास को गति दी है। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में मोदी जी के आशीर्वाद से योगी जी के द्वारा बहुत काम किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नवाब मलिक से ED की पूछताछ: शरद पवार ने कहा- मुस्लिमों का नाम दाऊद से जोड़ना उनकी आदत

News Times 7

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा- 99 वर्ष बाद संसद की व्यवस्था को गति देने के लिए जरूरी है सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट

News Times 7

आवारा पशुओं को मुख्यमंत्री के आवास पर छोड़ दें: बघेल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़