News Times 7
टेक

माइक्रोसॉफ्ट की सबसे बड़ी डील, 5.14 लाख करोड़ में खरीदेगी कैंडीक्रश बनाने वाली एक्टिविजन ब्लिजार्ड

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी इतिहास की सबसे बड़ी डील करने जा रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वो वीडियो गेम बनाने वाली कंपनी एक्टिविजन ब्लिजार्ड को 68.7 अरब डॉलर (करीब 5.14 लाख करोड़ रुपये) में खरीदेगी। यह माइक्रोसॉफ्ट की पिछले 46 साल की सबसे बड़ी डील है। माइक्रोसॉफ्ट इस डील के लिए प्रति शेयर 95 डॉलर का भुगतान करेगा। ऐसा माना जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट मेटावर्स की दुनिया में खुद को मजबूत बनाने के लिए इस तरह की डील करेगी।

महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा के आरोप 

अमेरिकी गेमिंग जगत की दिग्गज कंपनी एक्टिविजन ब्लिाजार्ड को कैंडी क्रश के साथ ही कॉल ऑफ ड्यूटी जैसे गेम्स बनाने के लिए जाना जाता है। हालांकि इस कंपनी पर महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा और महिलाओं के खिलाफ असमनता के आरोपों का सामना करना पड़ा है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि एक्टिविज़न के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बॉबी कोटिक उस भूमिका में काम करना जारी रखेंगे

Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट को बड़े फायदे की उम्मीद 

माना जा रहा है कि इस डील से माइक्रोसॉफ्ट को एक्टिविजन के करीब 40 करोड़ मासिक गेमिंग यूजर्स मिलेंगे। साथ ही दुनिया के सबसे बड़े गेमिंग प्लेटफॉर्म पर उसका कब्जा हो जाएगा। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग कारोबार बढ़ेगा। इसमे मोाबाइल, पीसी, कंसोल और क्लाउड बेस्ड गेम शामिल होंगे। ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी एक्टिविजन के मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रोग्रामिंग के क्षेत्र में भी इनोवेशन की उम्मीद है। इस डील के बाद माइक्रोसॉफ्ट को उम्मीद है कि कंपनी Xbox कंसोल के कारोबार का तेज विस्तार कर सकेगी। और प्रतिद्वंद्वी सोनी कॉर्प के PlayStation के साथ बेहतर प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी। Xbox के साथ एक्टिविज़न का एक लंबा इतिहास रहा है।

1979 में शुरू हुई कंपनी 

Advertisement

एक्टिवजिन को साल 1979 में स्थापित किया गया था। यह दुनिया के कुछ सबसे लोकप्रिय गेम्स के लिए जाना जाता है। जिसमें कैंडी क्रश, गिटार हीरो, स्काईलैंडर्स, डेस्टिनी, क्रैश बैंडिकूट और टोनी हॉक स्केटबोर्डिंग जैसे गेम्स शामिल हैं. कॉल ऑफ़ ड्यूटी गेम का मोबाइल वर्जन दिसंबर 2020 में चीन में लॉन्च हुआ, जो काफी पॉप्युलर हुआ था।

Advertisement

Related posts

कोलकाता मैट्रो ने बनाया इतिहास, पहली बार नदी के अंदर दौड़ी मेट्रो

News Times 7

आखिर फ्रांस ने एपल iPhone 12 सीरीज के फोन को क्यो किया बैन

News Times 7

इन्स्टाग्राम खाता क्या है और इसे कैसे बनाये और डिलीट करें | What Is Instagram Account And How To Create And Use It In Hindi

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़