News Times 7
देश /विदेश

बिरजू महाराज के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, बोले-उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात कथक नर्तक बिरजू महाराज के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। महाराज जी के तौर पर विख्यात बृज मोहन मिश्रा को आम तौर पर लोग बिरजू महाराज बुलाते थे। बिरजू महाराज का सोमवार तड़के दिल्ली में निधन हो गया। अगले महीने वह 84 साल के होने वाले थे।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।” भारत के प्रख्यात कलाकारों में से एक, कथक नर्तक गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे और ‘डायलिसिस’ पर थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

हिजाब विवादः कर्नाटक HC के फैसले के बाद बिहार में राजनीति शुरू, नेताओं ने व्यक्त की प्रतिक्रिया

News Times 7

बिहार बोर्ड के टॉपर अंकित गुप्‍ता से मिलने पहुंचे लोग, पटना में पिता के साथ ठेले पर बेच रहे थे सब्‍जी

News Times 7

कोवैक्स के जरिए डिलीवर हुआ वैक्सीन का एक बिलियन डोज, WHO ने ट्वीट कर दी जानकारी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़