News Times 7
देश /विदेश

रक्सौल में किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार

रक्सौल (पूर्वी चंपारण), जासं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मंझरिया पुल के समीप एनएच 28 ए पर रविवार की देर शाम करीब सात बजे अज्ञात अपराधियों ने किराना व चावल व्यवसायी अजित कुमार गुप्ता (28) की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं व्यवसायी का मोटरसाइकिल व लहना का पैसा लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, मृत व्यवसायी अजित कुमार अपने एक व्यवसायिक पार्टनर के साथ रक्सौल से लहना वसूली कर रामगढ़वा वापस आ रहा था तभी रक्सौल से पीछा कर रहे एक बाइक पर तीन की संख्या में अपराधी मंझरिया पुल चौक के समीप व्यवसायी की बाइक रोक कर बाइक छीनने का प्रयास करने लगे जिसके बाद अपराधियों ने बाइक चला रहे अजित को गोली मार दी

पीछे बैठा व्यक्ति हताश होकर गिर गया। इसके बाद अपराधी व्यवसायी का बाइक व पैसा लेकर फरार हो गए। वहीं घटना के बाद छटपटा रहे घायल व्यवसायी को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए रक्सौल एसआरपी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से रामगढ़वा दही बाजार में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मृतक रामगढ़वा के प्रमुख व्यवसायी शंभू प्रसाद रौनियार का पुत्र बताया जाता है। मृतक के बड़े भाई केंद्रीय औधोगिक पुलिस बल में कार्यरत है। उक्त व्यवसायी रामगढ़वा बाजार में चावल व किराना का कारोबार करता था। घटना के बाद थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान के नेतृत्व में संभावित अपराधियों के अड्डे पर छापेमारी शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

CM नीतीश ने विधानमंडल के स्वागत कक्ष का किया उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष सहित कई मंत्री रहे मौजूद

News Times 7

अमरनाथ यात्रा जाने वाले श्रृद्धालुओं के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगा पंजीकरण

News Times 7

यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने के ऐलान पर प्रियंका ने दिया नया नारा ,लड़की हूं…लड़ सकती हूं

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़