News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

जदयू सांसद ने कहा -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बेहतर हैं नीतीश कुमार- पीएम मेटेरियल

पीएम मेटेरियल तो अब जदयू नेताओ का ट्रैंड हो गया है, नीतीश कुमार पीएम मेटीरीयल है, यह बात जनता दल युनाइटेड (JDU) के नेता एक सुर में बोलने लगे हैं. लेकिन अब इससे एक कदम आगे बढ़ कर नालंदा से पार्टी के सांसद कौशलेंद्र ने नीतीश कुमार को नालंदा  से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है. न्यूज़ 18 से बातचीत में कौशलेंद्र ने कहा कि अगर नीतीश कुमार चाहें तो लोकसभा चुनाव के लिए मैं अपनी संसदीय सीट नालंदा छोड़ने को तैयार हूं. मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वो सिर्फ तय कर लें चुनाव लड़ने के लिए, उन्हें एक दिन भी चुनाव प्रचार करने के लिए नालंदा आने की जरूरत नहीं पड़ेगी

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

नालंदा के सांसद ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे. यही नहीं, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बेहतर हैं नीतीश कुमार. जब गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो नीतीश कुमार भी बिहार के सबसे लंबे समय से मुख्यमंत्री हैं, इसलिए वो प्रधानमंत्री क्यों नहीं बन सकतेJDU सांसद का नीतीश कुमार को नालंदा से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर, कहा- जरूर  बनेंगे PM patna jdu mp kaushalendra offers nitish kumar to contest loksabha  election from nalanda seat said

इस दौरान कौशलेंद्र यह बताना नहीं भूले की नीतीश कुमार का गृह जिला नालंदा है. नालंदा से पूर्व में वो एक बार लोकसभा के सांसद रह चुके हैं इसलिए उनके लिए नालंदा घर जैसा है, और घर में नीतीश कुमार को कोई टक्कर दे नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे.नालंदा से तीसरी बार जेडीयू के सांसद कौशलेंद्र का कहना है कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा का चुनाव लड़ते हैं तो इसके लिए वो अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं

बता दें कि कौशलेंद्र नालंदा से तीसरी बार सांसद हैं. वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासी माने जाते हैं. इसके अलावा कौशलेंद्र नीतीश कुमार के स्वजातीय भी हैं. उनकी पहचान बेहद शांत और मिलनसार नेता के रूप में होती है.JDU will not contest any seat in Bihar by-poll next month: CM Nitish Kumar

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

बिहार और झारखंड में कुल 16 विधायकों ने किया था एनडीए प्रत्‍याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान ,कहा -सुनी ‘अंतरात्‍मा की आवाज

News Times 7

उत्तराखंड में वन रक्षक के 850 पदों पर जल्‍द भर्ति की तैयारी

News Times 7

जाहरीले बोल महाराज के बोलें -भगवाधारी आतंकी बन जाओ, इनको इन्हीं की भाषा में जवाब देने की जरूरत है,

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़