News Times 7
अध्यात्मटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

बसंत पंचमी के साथ ब्रज में छाई होली की उमंग, बांके बिहारी मंदिर में बरसा आस्था का रंग

बसंत पंचमी के शुरूआत के साथ पूरे वृंदावन के बृज मंदिर में 40 दिनों तक चलने वाले होली महोत्सव की शुरुआत हो गई,वसंत पंचमी पर मथुरा समेत पूरे ब्रज में 40 दिवसीय होली महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगलवार की सुबह वसंती छटा बिखरी। Image result for बसंत पंचमी के साथ ब्रज में छाई होली की उमंग, बांके बिहारी मंदिर में बरसा आस्था का रंगशृंगार आरती के बाद वासंती परिधान धारण कर और कमर में गुलाल का फेंटा बांध ठाकुरजी ने भक्तों के साथ होली खेली। मंदिर में जब अबीर-गुलाल उड़ा तो आस्था के रंगों में भक्त सराबोर हो गए। पूरा मंदिर परिसर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। ब्रज के सभी प्रमुख मंदिरों में होली के कार्यक्रम हुए।Image result for बसंत पंचमी के साथ ब्रज में छाई होली की उमंग, बांके बिहारी मंदिर में बरसा आस्था का रंग

ऋतुराज वसंत के आगमन पर मंगलवार की सुबह ठाकुर बांकेबिहारी महाराज ने वसंती पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान मंदिर के सेवायतों ने चांदी के थालों में हरा, लाल, वसंती, गुलाबी और पीले रंग का गुलाल भक्तों पर डाला। आस्था के इन रंगों के मिलन से मंदिर में इंद्रधनुषी छटा बिखर गई। हर कोई इन रंगों में सराबोर दिखाई दिया।Image result for बसंत पंचमी के साथ ब्रज में छाई होली की उमंग, बांके बिहारी मंदिर में बरसा आस्था का रंग

वसंत पंचमी पर गोवर्धन स्थित दानघाटी मंदिर में प्रेम के रंगों की वर्षा हुई। भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में विराजमान गिरिराज महाराज ने भक्तों संग होली खेली। मंगलवार सुबह सबसे पहले सेवायतों ने गिरिराज महाराज का केसर युक्त दूध से अभिषेक कर किया। पीत वस्त्र धारण कराए। इसके बाद गिरिराज जी को गुलाल लगाकर रंग उड़ाए गए। Image result for बसंत पंचमी के साथ ब्रज में छाई होली की उमंग, बांके बिहारी मंदिर में बरसा आस्था का रंग

Advertisement

बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत सुगंधित अबीर-गुलाल श्रद्धालुओं पर उड़ा रहे थे। श्रद्धालुओं में ठाकुर बांकेबिहारी का प्रसाद रूपी अबीर-गुलाल शरीर पर डलवाने की होड़ मची थी। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत ने बताया कि वसंत पंचमी पर सबसे पहले ठाकुरजी के गालों पर गुलाल लगाया जाता है। बांकेबिहारी मंदिर में गुलाल उड़ने के साथ ही ब्रज की परंपरागत होली का शुभारंभ हो जाता है।

वसंत पंचमी पर मथुरा के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में भी कार्यक्रम हुए। द्वारिकाधीश महाराज ने पीत वस्त्र धारण कर भक्तों को दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। प्राचीन ठाकुर श्री केशव देव मंदिर में वसंत उत्सव की धूम है। ब्रज के अन्य प्रमुख मंदिरों में होली कार्यक्रम आयोजित किए गए।Image result for बसंत पंचमी के साथ ब्रज में छाई होली की उमंग, बांके बिहारी मंदिर में बरसा आस्था का रंग

‘सब जग होरी या ब्रज होरा’ वाली कहावत यहां हर वर्ष चरितार्थ होती है। ब्रज में फाग महोत्सव 40 दिन तक चलता है। इस दौरान हर दिन होली के कार्यक्रम होते हैं। वसंत पंचमी पर होली का डाढ़ा गाड़ने की परंपरा के साथ ही ब्रज की होली की शुरुआत हो गई है। मंदिरों में ढप की थापों पर होली के गीतों का गायन, समाज गायन के साथ शुरू होने वाला उल्लास बरसाना में लठामार होली के साथ ही अपने शिखर पर पहुंच जाता है।Image result for बसंत पंचमी के साथ ब्रज में छाई होली की उमंग, बांके बिहारी मंदिर में बरसा आस्था का रंग

Advertisement

ब्रज के राजा दाऊ बाबा (बलदेव) और रेवती मैया को वसंती वस्त्र धारण कराए गए। वसंत पंचमी के अवसर पर दाऊजी के दर्शन को भक्तों की भारी उमड़ी। बता दें। ब्रज में 40 दिवसीय होली महोत्सव का समापन बलदेव के हुरंगा के साथ होता है।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

गायों के लिए खुलेगा हॉस्टल, यूनिवर्सिटी में स्थापित होगी कामधेनु पीठ,यूनिवर्सिटी और केंद्र सरकार के बीच एमओयू हुआ

News Times 7

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक ईंट भट्ठे में दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत

News Times 7

वीडियो -पवन सिंह का गाना ‘पुदीना ऐ हसीना ने फैंस को किया क्रेजी , व्यूज के आंकड़े 100 मिलियन के पार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़