News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

सौरव गांगुली को अस्पताल से मिली छुट्टी, शुभचिंतकों को कहा धन्यवाद, बोले- अब मैं बिल्कुल ठीक हूं…

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल से छुट्टी ले ली। वो अब बिल्कुल फीट है। सौरव गांगुली को आज यानी 7 जनवरी को सुबह ही अस्पताल से छुट्टी मिली है।

पश्चिम बंगाल के वुडलैंड्स अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) डॉक्टरों का धन्यवाद भी किया है। उन्होंने डॉक्टरों की सराहना करते हुए कहा हैं, “मैं इलाज के लिए अस्पताल में डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं बिल्कुल ठीक हूं।” वहीं वुडलैंड अस्पताल की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ (CEO) डॉ. रूपाली बसु ने बताया, ”गांगुली क्लिनिकली फिट हैं। उन्होंने अच्छी नींद ली और खाना खाया। वह एक दिन और अस्पताल में रहना चाहते हैं। इसलिए अब वह कल घर जाएंगे. यह उनका निजी फैसला है।”

इसके अलावा वुडलैंड्स अस्पताल के सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को अस्पताल से छुट्टी देने की औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी है और उन्हें एवं परिवार के सदस्यों को उनकी दवाओं की जानकारी दे दी गई है जो घर पहुंचने पर उन्हें लेनी है।

वुडलैंड्स अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ”वह ठीक हैं, उन्हें सीने में दर्द या अन्य कोई जटिलता नहीं है। हमारे डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रही है।” वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) चाहते हैं कि अस्पताल और उनके बेहाला स्थित आवास पर समर्थकों की भीड़ जमा नहीं हो।

ताते चलें कि पिछले हफ्ते सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को हल्का दिल का दौरा आया था, जिसके बाद एंजियोप्लास्टी (Angioplasty) की गई। रिपोर्ट आने के बाद हृदय से संबंधित ‘ट्रिपल वेसेल डिजीज’ का पता चला। रिपोर्ट के मुताबिक, सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के हृदय की 3 कोरोनरी धमनियां अवरूद्ध हो गयी हैं। उनकी दूसरी एंजियोप्लास्टी (Angioplasty) बाद में होने की संभावना जताई गई है।

Related posts

रेलवे स्टेशन के बाद अयोध्या में बने श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बदला नाम

News Times 7

केजरीवाल ने भरी हिमाचल मे चुनावी हुंकार,भाजपा और कांग्रेस को धो डाला, सुनाई एक कहानी सुन कर सब हुए हैरान ,जानिये क्या कहा

News Times 7

रिया चक्रवर्ती की टीशर्ट पर लिखे शब्द- Photo हो रही है वायरल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़