News Times 7
Otherटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

सोनू सूद के खिलाफ BMC ने शिकायत दर्ज कराई, बचाव में हाईकोर्ट जाएंगे एक्टर, जानें क्या है मामला…

मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में बीएमसी ने अभिनेता सोनू सूद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. बीएमसी ने आरोप लगाया कि सोनू सूद ने बिना अनुमति के 6 मंजिल आवासीय इमारत को कथित रूप से होटल में बदल दिया. इसी मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है.

बीएमसी ने पुलिस से आग्रह किया है कि सोनू के खिलाफ मामला दर्ज करे. बीएमसी ने कहा है कि पुलिस MRTP (Maharashtra Region and Town Planning) Act के तहत सोनू सूद पर केस दर्ज करे.

इससे पहले भी बीएमसी ने अवैध निर्माण को लेकर सोनू सूद को नोटिस जारी किया था. अधिकारियों के मुताबिक सोनू सूद इस नोटिस के खिलाफ सिविल कोर्ट भी पहुंचे थे लेकिन उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिली थी.

हालांकि सोनू सूद ने इन आरोपों को नकारा है. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से इस पर बात करते हुए एक्टर ने कहा, ”जो भी बदलाव हुए हैं उसके लिए बीएमसी से अप्रूवल लिया गया था. ये अप्रूवल महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी से होना था. कोविड-19 की वजह से ये अप्रूवल नहीं मिल पाया. हमारी तरफ से कोई अनियमितता का मामला नहीं हुआ है. मैंने हमेशा कानून का पालन किया है. ये होटल कोविड-19 के समय कोरोना वॉरियर्स के लिए घर बन गया थआ. अगर अनुमति नहीं मिलती तो मैं इसे फिर से आवास की तरह बना दूंगा. मैं बीएमसी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील करुंगा.”

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. बाद में इस मामले में सोनू सूद पर एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है.

Related posts

अरविंद केजरीवाल सरकार के दौरान कथित शराब घोटाले को लेकर सीएजी रिपोर्ट के पार्ट-1 सीएम रेखा गुप्‍ता सरकार आज विधानसभा में करेगी पेश

News Times 7

सिरसा संसदीय सीट से सांसद रह चुके पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन, 2021 में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े थे

News Times 7

पूरी दुनिया की सबसे महंगी LPG सिर्फ भारत में और सिर्फ भाजपा सरकार मेंकॉमेडियन बोले- देखा मोदीजी ने देश को नंबर 1 बना दिया

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़