News Times 7
क्राइम

बंदूक दिखाकर व्यवसायी से लुटे 8 लाख रुपए

 झारखंड के हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र के दरिया गांव में लूट की वारदात सामने आई है. यहां किसानों के भुगतान हेतु व्यवसाई के द्वारा लेकर जाया जा रहे पैसे की लूट हुई है. इस दौरान गोलीबारी भी हुई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

जानकारी के अनुसार, इस वारदात में तीन अपराधी शामिल थे. अपराधियों ने पहले व्यवसायी को जबरन रोका और उसके कनपटी पर पिस्तौल भिड़ा कर 8 लाख रुपए समेत मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए. वहीं, घटना को लेकर जब आसपास के लोगों ने विरोध किया तो उन्होंने फायरिंग की.

इस फायरिंग में 1 एक व्यक्ति को गोली लग गई. लेकिन लूटेरे भागने में सफल रहे. हालांकि, इस दौरान लुटेरों की बाइक लोगों के कब्जे में आ गई. जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है.

पुलिस बाइक के नंबर से मालिक का नाम और पता लगाने की कोशिश कर रही है. पुलिस का कहना है कि लुटेरे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे.

Related posts

142 अपराधियों के खिलाफ पीएमएलए यानी प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कर संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव

News Times 7

छपरा में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला,जहरीली शराब से हुई मौत तो कही दिनदहाड़े गोली मारकरअपराधियों ने मुखिया प्रत्याशी व प्रॉपर्टी डीलर की की हत्या

News Times 7

PM Netanyahu asks Israelis to do ‘namaste’ instead of shaking hands amid coronavirus fears

Admin

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़