News Times 7
Other

आलू प्याज, टमाटर समेत हरी सब्जियों की आसमान छू रही हैं कीमतें

आलू प्याज, टमाटर समेत हरी सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं

बीते तीन महीनों में हरी सब्जियों की कीमतें दोगुनी और तिगुनी तक बढ़ी हैं. इससे आम लोगों के लिए मुश्किल पैदा हो रही है. साथ ही सब्जियों की कीमत बढ़ जाने की वजह से आम आदमी का बजट भी बिगड़ गया है.

Imageनई दिल्ली: 

कोरोना काल में आम जनता के लिए सब्जियां  खा पाना भी मुहाल हो गया है. बरसात के इस मौसम में हरी सब्जियों के दाम आसमान छू ही रहे हैं लेकिन इस साल आलू का दाम भी लगातार बढ़ रहा है. आलू का भाव 50 रुपये किलो पहुंच गया है. वहीं प्याज और टमाटर की कीमतें भी तेजी से बढड रही हैं. एशिया में फलों और सब्जियों की सबसे बड़ी मंडी दिल्ली की आजादपुर मंडी ) है. यहां आलू का थोक भाव 13 रुपये से 52 रुपये प्रति किलो हो गया है. Image

इस बारे में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आजादपुर मंडी में कुछ विक्रेताओं का कहना है कि देशभर के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के कारण सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं. देशभर के इलाकों में हो रही बारिश और बाढ़ की वजह से आम जनता प्रभावित हो रही है. बीते तीन महीनों में हरी सब्जियों की कीमतें दोगुनी और तिगुनी तक बढ़ी हैं. इससे आम लोगों के लिए मुश्किल पैदा हो रही है. साथ ही सब्जियों की कीमत बढ़ जाने की वजह से आम आदमी का बजट भी बिगड़ गया है. हालांकि, इस साल आलू की कीमतों में भी तेजी से वृद्धि हो रही है, जिस वजह से आम जनता को काफी अधिक दिक्कतों और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement

 

Advertisement

Related posts

बंगाल BJP में मची तकरार, निकाय चुनावों की हार के बाद आमने सामने हुए भाजपाई

News Times 7

चंडीगढ़ -पंजाब में कांग्रेस ने की वादों की भरमार ,हर माह 2000 रुपये और 8 मुफ्त LPG सिलेंडर का चुनावी वादा

News Times 7

buxar-डुमराँव में AAP ने अनुमंडल और प्रखंड कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय सांकेतिक धरना का किया आयोजन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़