News Times 7
दुर्घटनाब्रे़किंग न्यूज़

बेंगलुरु में आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट पर हिंसा:पुलिस फायरिंग में 3 की मौत, 60 पुलिसकर्मी जख्मी; 2 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू,

बेंगलुरु में आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट पर हिंसा:पुलिस फायरिंग में 3 की मौत, 60 पुलिसकर्मी जख्मी; 2 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू

  • बेंगलुरु में धारा 144 लागू, यहां डीजे हल्ली, केजी हल्ली थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया
  • कांग्रेस विधायक के भतीजे ने आरोपों को बेबुनियाद बताया, दावा किया कि उसका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था

बेंगलुरु में मंगलवार की रात एक आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट को लेकर हिंसा हुई। एक पुलिस स्टेशन को आग के हवाले कर दिया। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें 3 की मौत हो गई। वहीं, 60 से ज्यादा पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इनमें एक एडिशनल पुलिस कमिश्नर भी शामिल हैं।

हिंसा शहर के डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस थाना इलाके में हुई। फिलहाल यहां कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं, पूरे बेंगलुरु में धारा 144 लगाई गई है। अब तक 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया- आरोपी गिरफ्तार
आरोप है कि कांग्रेस के विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे नवीन ने एक समुदाय विशेष को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की। इससे एक समुदाय के लोग भड़क उठे। कमिश्नर कमल कांत ने बताया कि आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्‍मई ने कहा कि हिंसाग्रस्त हिंसाग्रस्त इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस विधायक के घर के बाहर आगजनी की
कांग्रेस विधायक मूर्ति के घर पर तोड़फोड़ और बाहर आगजनी की गई। गाड़ियों में आग लगा दी गई। विधायक ने लोगों से हिंसा नहीं करने की अपील की। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, ‘मैं लोगों से अपील करता हूं कि कुछ उपद्रवियों की गलतियों के चलते हमें हिंसा में शामिल नहीं होना चाहिए।’

विधायक के भतीजे ने कहा- आईडी हैक हो गई थी
कांग्रेस विधायक के भतीजे ने इस मामले में सफाई पेश की है। उसने कहा कि उसका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। उसने किसी भी धर्म को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। विधायक मूर्ति ने भी भतीजे के बचाव में बयान जारी किया।

Related posts

जाति प्रमाण पत्र पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक कहां – बार-बार नहीं की जा सकती जांच

News Times 7

मुंगेर को दहलाने की साजिश हुई नाकाम ,जिला पुलिस बल सीआरपीएफ और एसएसबी के हत्थे चढ़ा हार्डकोर नक्क्सली

News Times 7

बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सहित 4 मंत्री कोरोना पॉजिटिव

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़